इस राशि को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, इनके लिए भी शुभ है दिन

Todays horoscope, hindi rashifal
इस राशि को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, इनके लिए भी शुभ है दिन
इस राशि को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, इनके लिए भी शुभ है दिन

डिजिटल डेस्क, भोपाल. 11 जुलाई दिन मंगलवार, वैसे तो श्रावण माह में हर दिन ही शुभ माना गया है, लेकिन ग्रह नक्षत्रों की चाल मंे कुछ परिवर्तन आया है, जिसका असर आज स्पष्ट देखने मिलेगा। मेष राशि के लिए जहां दिन अतिशुभ है वहीं वृषभ कामकाजी परेशानियों का सामना करेंगे। कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। आइये जानतें हैं आज का राशिफल...

मेषः दशम भाव में बनी शुभ ग्रह स्थिति आपके कार्यों को और बेहतर बना सकती है। पिता पक्ष से लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे।

उपायः दुर्गाजी की पूजा करें, शुभ रंगः लाल, शुभ अंकः 2

वृषभः आपके राशि स्वामी की अनुकूलता के चलते कार्यक्षेत्र मजबूत बना रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक नयी उर्जा उत्पन्न होगी। यात्रा के योग हैं।

उपायः बादाम का भोग लगाएं, शुभ रंगः गुलाबी, शुभ अंकः 9

मिथुनः समय अभी भी आपका साथ नही दे रहा है। कामकाजी बाधाएं और परेशानियां लगातार आपको घेरे रहेंगी। प्रेम संबंधों से बचना बेहतर होगा।

उपायः मलाई का सेवन करें, शुभ रंगः नारंगी, शुभ अंकः 7

कर्कः सितारों का साथ एक दो दिन मिलता रहेगा। जितने आवश्यक काम हैं एक दो दिन में अवश्य पूरे कर लें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

उपायः गरीबों की सेवा करें, शुभ रंगः हरा, शुभ अंकः 3

सिंहः सितारों की मजबूती के चलते आपके विरोधी कमजोर रह सकते हैं। कामकाज की स्थिति अनुकूलता से भरी रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।

उपायः हनुमानजी के दर्शन करें, शुभ रंगः केसरिया, शुभ अंकः 2

कन्याः पंचम भाव के शुभ होने चलते कार्य स्थल पर आपकी बातों को तवज्जो मिलेगी। जरूरी निर्णय आज के बजाए कल से करें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।

उपायः अनार का दान करें, शुभ रंगः हल्का लाल, शुभ अंकः 5

तुलाः आपकी राशि से सितारों का रूठना जारी है। कामकाजी स्थितियां ठीक न होने के चलते तनाव बढ़ सकता है। चिंता न करें। कल से सबकुछ सामान्य होगा। प्रेम संबंधों से बचें।

उपायः चांदी के बर्तन में पानी पिएं, शुभ रंगः भूरा, शुभ अंकः 

वृश्चिकः सितारे आज दिनभर आपकी पूरी सहायता करेंगे। जितने आवश्यक काम हो शाम तक अवश्य कर लें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

उपायः सफेद मूंगा पहनें, शुभ रंगः सफेद, शुभ अंकः 7

धनुः द्वितीय भाव में चंद्रमा का भ्रमण आपके कामकाज को बेहतर बनाएगा परंतु घरेलू जिम्मेदारी परेशान करते रहेगी। धन उधार देने से बचें। प्रेम संबंध कमजोर रहेंगे। 

उपायः हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, शुभ रंगः केसरिया, शुभ अंकः 3मकरः सितारे आज दिनभर आपकी मदद करते रहेंगे। जितने जरुरी काम हैं शाम तक अवश्य पूरे कर लें। प्रेम संबंधों में तेजी रहेगी। 

उपायः लाल पुष्प चढ़ाएं, शुभ रंगः गुलाबी, शुभ अंकः 6

कुंभः आपकी राशि से 12वें भाव में बनी अशुभ ग्रह स्थिति आपको दिनभर परेशान करती रहेगी। खर्च बढ़ सकता है विवाद के योग हैं। प्रेम संबंध प्रतिकूल रहेंगे। 

उपायः मलाई और शक्कर खाकर निकलें, शुभ रंगः सुनहरा, शुभ अंकः 7

मीनः जब समय शानदार हो तो उसका भरपूर लाभ उठा लेना चाहिए। रुके हुए धन को वापस पाने का ये उचित समय है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

उपायः गाजर का सेवन करें, शुभ रंगः गुलाबी, शुभ अंकः 5

-पं. अरविंद कुमार के अनुसार

Created On :   11 July 2017 10:28 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story