घर ले आएं चांदी का हाथी, ये बनाएगा धनवान

घर ले आएं चांदी का हाथी, ये बनाएगा धनवान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धन की कामना सभी को होती है पर ज्यादातर लोग असंतुष्ट देखे गए हैं। बहुत से लोगों को लगने लगता है कि घर में ही कुछ वास्तु दोष है। ऐसे में आपकी  कुछ सहायता वास्तु शास्त्र कर सकता है। बिना कोई तोड़-फोड़ किए वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति और धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन पाने में आने वाली परेशानी दूर हो जाती है, साथ ही वास्तुशास्त्र का यह उपाय धन-आगम के योग को बहुत मजबूत बनाते हैं जिससे व्यक्ति जल्द ही धनवान बन जाता है।

धन पाने के लिए या धनवान बनने के लिए शास्त्रों में कई सारे उपाय मौजूद हैं। इन उपायों के माध्यम से व्यक्ति के धनवान बनने के बीच जो अड़चनें आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती हैं। ये उपाय धन योगों को प्रबल कर जल्द से जल्द धनवान बनाते हैं। ऐसा ही एक उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं।

धन पाने के उपाय

हिन्दू धर्म में हाथी को एक पवित्र पशु माना जाता है। क्योंकि इस पशु का संबंध विध्नहर्ता, गजमुख गणपति से है। शास्त्रों में इसे पालना या इसकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि हाथी पालने वाले को कभी धन की कमी नहीं होती, लेकिन आज के समय में इतना विशाल जानवर पालना संभव नहीं है।

 


चांदी का हाथी

इसके विकल्प में लोग चांदी से बने हाथी को पालते हैं। चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र के लिहाज से बेहद शुभ वस्तु है। एक तो चांदी और ऊपर से हाथी, दोनों ही सकारात्मकता लाने का काम करते हैं।
 


घर में रखें चांदी का हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बना हाथी यदि घर या ऑफिस में रखा जाए तो यह विभिन्न प्रकार के वास्तु दोषों को खत्म करता है। वास्तु शास्त्र के भीतर ऐसे कई कारण और वास्तु दोषों का उल्लेख है जिनकी वजह से व्यक्ति के धनवान बनने के मार्ग नहीं खुलते। यदि इन दोषों को खत्म कर दिया तो घर में लक्ष्मी का वास होता है।

धन वृद्धि का उपाय

किसी भी वजन का, छोटा या बड़ा चांदी का हाथी यदि घर या ऑफिस की टेबल पर रख दिया जाए तो धन के योग बनते हैं, व्यक्ति तरक्की करता है और नौकरी संबंधी परेशानी भी नहीं आती। चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

Created On :   24 April 2018 3:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story