अंग्रेजी के M और T नाम वाले लोगों के लिए क्या कहता है भविष्यफल 2019?

What does the 2019 for the people name of M. and T english say ?
अंग्रेजी के M और T नाम वाले लोगों के लिए क्या कहता है भविष्यफल 2019?
अंग्रेजी के M और T नाम वाले लोगों के लिए क्या कहता है भविष्यफल 2019?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे पहले बात करते हैं M और T से नाम वाले लोगों के स्वास्थ्य की। इस वर्ष पहले से छाल रही स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी दूर होगी। वैसे आपको पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है। दूसरी छमाही में अपने परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने में सक्षम होंगे। पक्की इच्छाशक्ति और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको पिता से लाभ मिल सकता है, लेकिन संपत्ति से संबंधित मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको बच्चों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है और नियमित कार्यों में विलंब हो सकता है। हो सकता है कि सहयोगियों से भी आपको साथ न मिले। 

धन और संपत्ति का हाल
इस वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आप कुछ अच्छे कार्यों पर पैसे खर्च कर सकते हैं। आपको नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से दूसरों की मदद करने में भी संकोच नहीं करेंगे। आपके व्यवसाय में कोई सरकारी हस्तक्षेप हो सकता है। ऐसे में मार्च के अंत तक कोई वित्तीय लेनदेन नहीं करना अच्छा होगा। आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता हो सकती है। कुछ कारणों से मार्च से पहले आपको कर्ज लेने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन आप ऐसा नही करें तो सही होगा। आपको शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है, लेकिन लालच न करें। घर, वाहन या किसी भी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज में सावधानी रखें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। इससे आपके पैसे और प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। इस वर्ष वित्तीय लेनदेन और निवेश में सतर्क नहीं रहने पर आपके पैसे कहीं अटक सकते हैं। 

निजी और सार्वजनिक संबंध 
इस वर्ष सार्वजानिक संबंधों में आप धीमी गति से बढ़ेंगे, इसके बाद भी इसमें थोड़ी अस्थिरता होगी। विवाह करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं को धरातल पर लाने में सक्षम होंगे। आप विपरित लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। अपने प्रियजन की उपस्थिति का आनंद ले सकते हैं। आपका पारिवारिक रिश्ता सुखमय होगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन आपको अनुभवियों के साथ संबंधों का ध्यान रखना पड़ सकता है। इस वर्ष बच्चों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय में कठिन प्रतिस्पर्धा के साथ ही कुछ शासकीय हस्तक्षेप का भी सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष विलासितापूर्ण या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं साथ ही धार्मिक गतिविधियों में भी आपका खर्च हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन 
इस वर्ष आप अपने वैवाहिक जीवन को बहुत अच्छा अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी बातों से जीवन साथी को कोई कष्ट न हो। नए मित्र बनाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस वर्ष पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद भी हो सकते हैं, ऐसे में आपको भावनाओं में बहने की जगह व्यावहारिक रूप से निर्णय लेने की जरुरत होगी। आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे, जो आपके और आपके साथी के बीच प्यार की भावना को बढ़ा सकता है। इस वर्ष आपकी अपने प्रियजन से भेंट हो सकती है। वैसे आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अपने संबंधो में कुछ तना-तनी अनुभव कर सकते हैं।

नौकरी और व्यापार में योगदान 
इस वर्ष की पहली तिमाही में अपने शत्रुओं से सावधान रहें। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों के बीच आप अच्छे उच्च स्थान पर होंगे। यह वर्ष व्यवसाय करने वालों के लिए वास्तव में बेहतर होगा। इस वर्ष उनकी प्रतिष्ठा और उपलब्धियों में बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों और बॉस के सहयोग का लाभ मिलेगा। तीसरी तिमाही में अपने व्यापारिक भागीदारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय ध्यान रखने की जरुरत है। 

यात्रा और स्वास्थ्य 
विदेश में रहने वाले सम्बन्धियों से मिलने वाली कोई अच्छी सूचना से आपकी चिंताएं दूर होगी। इस वर्ष स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। वर्ष की तीसरी तिमाही में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पीन की आदतों पर ध्यान देने की जरुरत रहेगी। अपनी आक्रामक प्रकृति के कारण किसी के साथ विवाद आपको विचलित कर सकता है। वर्ष के अंत तक आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना होगा। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर कुछ आराम भी करें। इस वर्ष आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं।

शिक्षा और ज्ञान में क्या प्रभाव ?
साहित्य में रूचि लेने के साथ ही आप पढ़ने-लिखने की रूचि विकसित करेंगे। इस वर्ष में विद्यार्थी लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए उन्हें कडा परिश्रमकरने की आवश्यकता होगी। आपके प्रयासों से आपको नई पहचान मिलेगी और योजना के अनुसार आपका काम निष्पादित हो सकता है। विदेशों में शिक्षा के इच्छुक छात्रों को सफलता के लिए तीसरी तिमाही से ही प्रयास चालू कर दें तो सफलता मिल सकती है। इस वर्ष के आरंभ में प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। ध्यान रखें कि आप दूसरों की साजिश या राजनिती के शिकार न हों। 

Created On :   27 Dec 2018 11:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story