नाखून पर बने सफेद निशान कुछ कहते हैं

white marks on nails tells about the personality of a person
नाखून पर बने सफेद निशान कुछ कहते हैं
नाखून पर बने सफेद निशान कुछ कहते हैं

डिजिटल डेस्क । कई बार हम देखते हैं हमारे नाखूनों के ऊपर कुछ निशान दिखने लगते हैं कभी ये निशान पीलापन लिए होते हैं तो कभी ये पूरी तरह सफेद होते हैं। बहुत से लोगों के नाखूनों पर सफेद रंग के कुछ निशान होते हैं, जिनकी सहायता से व्यक्ति के स्वभाव और उसके चरित्र के विषय में बहुत कुछ जाना जा सकता है। नाखूनों पर सफेद निशानों की सहायता से व्यक्तित्व के बारे में जानने की इस विधा को ऑनिकोमैंसी कहा जाता है। इस विधा के अंतर्गत आपके नाखूनों का आकार, उनका रंग और उस पर मौजूद विभिन्न निशानों को आधार बनाकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

अलग-अलग देशों, अलग-अलग समुदायों में इन निशानों की अलग-अलग व्याख्या की गई है, तो चलिए जानते हैं नाखूनों पर बने ये निशान आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले तो आप ये बात जान लें कि नाखूनों पर मौजूद ये सफेद निशान किसी के भी सौभाग्यशाली होने की निशानी हैं।

एक बहुत ही हैरानी भरी अवधारणा जर्मनी के लोगों के बीच व्याप्त है। हम शायद इस पर विश्वास ना करें लेकिन जर्मनी के लोग यह मानते हैं कि आपके नाखूनों पर जितने सफेद निशान हैं, आपके जीवन के साल भी कुछ इतने ही बाकी रह गए हैं।

 

ऑनिकोमैंसी के लिए इमेज परिणाम

 

तर्जनी अंगुली के नाखून पर सफेद निशान दिखाई देने लगा है तो इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में कोई नया दोस्त या नया साथी आने वाला है, लेकिन अगर यह सफेद निशान आपको अपनी मध्यमा अंगुली के नाखून पर नजर आने लगा है तो हो सकता है गुपचुप तरीके से कोई आपसे दुश्मनी मोल लेने वाला है। अनामिका अंगुली के नाखून पर अगर सफेद निशान ने दस्तक दी है तो यह बहुत लकी है। या तो आपके जीवन में कोई नया प्यार आने वाला है या फिर धन की बरसात होने वाली है।

अगर सफेद निशान आपकी सबसे छोटी यानि कनिष्ठिका अंगुली के नाखून पर पर आ गया है तो बस आप अपना बैग पैक कर लीजिए। आपको मजेदार यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर यह सफेद निशान आपके अंगूठे के नाखून पर है तो कोई बहुत ही प्रिय व्यक्ति आपको तोहफा देने की सोच रहा है। तो बस खुश हो जाइए, आपको गिफ्ट जो मिलने वाला है। जहां सफेद निशान आपके गुड लक की बात कहते हैं वहीं काले निशान आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आते हैं।

अगर आपके हाथ के नाखून अगर नीले से सफेद होने के कगार पर हैं तो यह दर्शाते हैं कि जब तक यह निशान सफेद होगा तब तक आपके हाथ में कोई सरप्राइज गिफ्ट जरूर आ जाएगा। ये तो कुछ भी नहीं, बहुत सी परंपराओं में तो यह भी माना जाता है कि ये निशान आपको किसी के झूठे होने की निशानी भी देते हैं। निशानों की संख्या ही यह बताती है कि आप कितनी बार झूठ बोल चुके हैं। अजीब तो हैं लेकिन यकीन मानिए ये मान्यताएं वाकई मौजूद हैं।

Created On :   22 May 2018 8:14 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story