सीताष्टमी पर इस विधि करें लक्ष्मी पूजा, शीघ्र मिलेगा धन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देवी सीता माता लक्ष्मी का ही अवतार थीं और भगवान विष्णु के राम अवतार में उनकी संगिनी के रूप धरती पर प्रकट हुई थीं। वे राजा जनक को धरती से प्राप्त हुई थीं। ऐसा भी उल्लेख मिलता है कि राजा जनक को देवी सीता के प्राप्त होते ही उनके राज्य में खुशियां एवं संपन्नता का आगमन पहले से अधिक होने लगा। देवी सीता के महल में प्रवेश करते ही हर ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने लगे। उनका राज्य पहले से अधिक खुशहाल एवं धना संपन्न हो गया। यहां हम आपको सीताअष्टमी पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय अर्थात धन प्राप्त करने के सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं...
1. कमलगट्टे की माला लक्ष्मी मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी अवश्य ही प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है। स्मरण रहे कि जाप के दौरान आप किसी ऐसे स्थान पर ना बैठें जहां शुद्धता का आभाव है अन्यथा देवी लक्ष्मी नाराज भी हो सकती हैं।
2. वास्तुदोष समृद्धि को रोक देता है। अतः लक्ष्मी का आगमन भी रुक जाता है। धन आगमन के लिए चांदी की डिब्बी में गंगाजल भरकर उस पर मौली के साथ मंूगा बांधें। विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में इसे घर के ईशान कोण में स्थापित करें।
3. श्रीमंत्र का ध्यान करते हुए बहते हुए जल में एक मुट्ठी चावल प्रवाहित करें दें। इससे देवी लक्ष्मी अवश्य की कृपा करती हैं और दरिद्रता दूर होती है।
4. देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित कर प्रतिदिन लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
5. प्रतिदिन मछलियों को बहते हुए जल में दाना डालें, ऐसा करने से वास्तु दोष भी दूर होता है और देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
6. भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करते वक्त ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी के प्रिय हैं अतः वे अवश्य ही आपसे प्रसन्न होती हैं।
Created On :   7 Feb 2018 10:14 AM IST