Sawan Masik Shivratri: भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने इस विधि से करें पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

- इस दिन शिवजी की विशेष पूजा की जाती है
- जीवन में आने वाले कष्टों का निवारण ता है
- सावन मास में व्रत 23 जुलाई बुधवार को है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) के रूप में मनाया जाता है और इस दिन शिवजी की विशेष पूजा की जाती है। सावन मास में व्रत 23 जुलाई 2025, बुधवार को पड़ रहा है।
ऐसा माना जाता है कि, मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण हो जाता है। आइए जानते हैं मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में...
पूजा सामग्री
गंगा जल, शहद, दही, घी, पंच रस, बेलपत्र, धतुरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ का बालें, गाय का दूध, ईख का रस, चंदन, फूल, पंच फल, पंच मेवा, इत्र, गंध, रोली, मौली, जनेऊ, पंच मिष्ठान, कपूर, धून और दीपक। साथ ही माता पार्वती की पूजा के लिए चूड़ी, बिंदी, चुनरी, सिंदूर जैसी श्रृंगार की वस्तुएं पूजा की थाली में रखें।
पूजा विधि
- मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव शिव के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी एवं शिवगणों की पूजा की जाती है।
- शिव जी की पूजा में सबसे पहले भगवान शिव का अभिषेक करें।
- अभिषेक जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर या चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रस आदि से करें।
- अभिषेक करने के बाद बेलपत्र, समीपत्र, कुशा तथा दुर्बा आदि चढ़ाएं
- अंत में गांजा,भांग, धतूरा तथा श्री फल(नारियल) शिव जी को भोग के रुप में समर्पित करें।
- मासिक शिवरात्रि पर पूरा दिन निराहार रहकर इनके व्रत का पालन किया जाता है।
- शिव चतुर्दशी के दिन रात्रि के समय शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 July 2025 5:40 PM IST