बिहार बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, रामायणी रॉय बनी टॉपर, कुल पास प्रतिशत 79.88

Daughters outperformed in Bihar Board 10th result, Ramayani Roy became topper, overall pass percentage 79.88
बिहार बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, रामायणी रॉय बनी टॉपर, कुल पास प्रतिशत 79.88
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 बिहार बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, रामायणी रॉय बनी टॉपर, कुल पास प्रतिशत 79.88

डिजिटल डेस्क, बिहार। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं के नतीजे आज दोपहर 3 बजे जारी कर दिए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की घोषणा की। राज्य में मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बीएसईबी की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

रामायणी रॉय बनी टॉपर

इस साल पासिंग परसेंटेज 79.88 फीसदी रहा है। रामायणी रॉय ने बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 2022 मैट्रिक परीक्षा में 487 अंकों के साथ टॉप किया है। सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंकों के साथ दूसरा और प्रयाग कुमारी ने 485 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस साल कुल आठ छात्रों ने पहले पांच पदों पर स्थान हासिल किया है।

रिजल्ट को लेकर पहले बताया गया था की इसे दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा लेकिन सुबह बोर्ड ने इसका बदल दिया और बताया की बीएसईबी कक्षा 10 का परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी करने में थोड़ा ज्यादा समय लिया गया। इसकी वजह बताई गई की, गणित बोर्ड परीक्षा मार्च के मध्य में पेपर लीक होने के कारण फिर से कराई गई गई थी। 17 फरवरी को आयोजित की गई परीक्षा 24 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दोबारा की गई थी। कई छात्रों और अन्य लोगो ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि परीक्षा से पहले गणित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर शीट भी मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी की गई थी इसके अलावा छात्रों को कोई भी आपत्ति उठाने के लिए 11 मार्च 2022, शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।

Created On :   31 March 2022 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story