LPS ग्लोबल स्कूल में वार्षिक दिवस अंतराग्नि धूमधाम से मनाया गया: छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा

LPS ग्लोबल स्कूल ने 20 सितंबर, 2025 के दिन अपना वार्षिक उत्सव "अंतराग्नि" पूरे उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया। इस समारोह में बडी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और अग्रणी व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शैक्षणिक उपलब्धियों का एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। यह भव्य आयोजन, स्कूल समुदाय के लिए गर्व और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देता है तथा सर्वांगी शिक्षा के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि, नोएडा स्थित LPS ग्लोबल स्कूल, विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है, जो बौद्धिक जिज्ञासा, रचनात्मकता और मजबूत मूल्यों को बढ़ावा देता है। छात्रों के सर्वांगी विकास पर ज़ोर देते हुए, यह स्कूल अपने छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान, जीवन कौशल और सांस्कृतिक आधार प्रदान करता है, जो उनके करियर एवं व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत जरूरी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात मोहिनीअट्टम कलाकार और नृत्यनिर्देशक सुश्री जयप्रभा मेनन की गरिमामय उपस्थिति रही। उनकी प्रेरक हाजरी ने इस अवसर को शास्त्रीय कला और शिक्षा का संगम बनाते हुए इसे और भी गौरवान्वित कर दिया।
इस समारोह की शुरुआत ज्ञान और आत्मज्ञान की खोज के प्रतीक, दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई और सुश्री मेनन तथा अन्य सम्मानित अग्रणी हस्तियों का हार्दिक स्वागत किया गया। स्कूल के गायक मंडल द्वारा प्रस्तुत "सूरज की गर्मी से" की भावपूर्ण प्रस्तुति ने शाम को एक शांत और आध्यात्मिक माहौल प्रदान किया, जिससे दर्शक बहुत प्रभावित हुए।
इसके बाद छात्रों की प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन हुआ, जिसमें पेश की गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने दृढ़ता और रचनात्मकता के मूल्यों को उजागर किया। भव्य नृत्य प्रस्तुति, "असतो मा सद्गमय" ने धार्मिकता और नैतिक जागृति के विषय को खूबसूरती से पेश किया। "आई एम अलाइव" ("मैं जीवंत हुं") शीर्षक वाली प्रस्तुति भी उतनी ही प्रभावशाली रही, जो शक्ति और दृढ़ संकल्प का एक उत्साहित चित्रण था।
समारोह की शाम मनमोहक नृत्य नाटिका "जब रंगों ने तारे रचे" के आयोजन से बहुत खुशनुमा और यादगार बन गई। नृत्य, नाट्य और आकर्षक दृश्य से भरपूर इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम ने वास्तव में "अंतराग्नि" (अंतरात्मा की शक्ति) का सार प्रस्तुत किया।
स्कूल के प्रधानाचार्या सुश्री महुया मंडल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में स्कूल द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शैक्षणिक उत्कृष्टता और पाठ्येतर उपलब्धियों से लेकर जीवन कौशल के संवर्धन तक, इस रिपोर्ट में स्कूल की निरंतर वृद्धि और छात्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की एक तस्वीर पेश की गई थी। सुश्री मंडल ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति उनके अटूट सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने रचनात्मक और सक्षम वैश्विक नागरिकों के पोषण के लिए अपने विज़न और विचार भी साझा किए।
समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री जयप्रभा मेनन ने युवा कलाकारों और उनके मार्गदर्शकों की अनुशासित और प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए बहुत सराहना की। उन्होंने कलात्मक व नैतिक विकास के साथ शिक्षा के समन्वय के महत्व पर ज़ोर देते हुए, छात्रों को समर्पण के साथ अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्कूल के इस वार्षिक उत्सव एक ह्रदयस्पर्शी नोट के साथ समापन हुआ। हेड गर्ल, सुश्री अनन्या शर्मा ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और "अंतराग्नि" को सफल बनाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ, जिसने सभागार को गौरव और एकता से भर दिया।
इस आयोजन के बारे में प्रधानाचार्या सुश्री मंडल ने कहा कि, "स्कूल का वार्षिक दिवस 'अंतराग्नि' केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र की आंतरिक शक्ति को प्रज्वलित करने की हमारे स्कूल की फिलॉसफी का प्रतीक है। यह उत्सव वास्तव में, हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मकता, समर्पण और उत्साह का प्रमाण था।"
"अंतराग्नि 2025" के माध्यम से, LPS ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम ने दर्शकों को स्कूल के शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के लिए समर्पित एकीकृत दृष्टिकोण पर गर्व और प्रेरणा से भर दिया।
Created On :   1 Nov 2025 2:02 PM IST












