EDUCATION: UPSC एग्जाम कैलेंडर 2021 जारी, देखें सिविल सर्विसेस और अन्य परीक्षाओं की तारीख

EDUCATION: UPSC exam calendar 2021 released
EDUCATION: UPSC एग्जाम कैलेंडर 2021 जारी, देखें सिविल सर्विसेस और अन्य परीक्षाओं की तारीख
EDUCATION: UPSC एग्जाम कैलेंडर 2021 जारी, देखें सिविल सर्विसेस और अन्य परीक्षाओं की तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दौर में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने साल 2021 का एनुअल कैलेंडर लांच कर दिया है। सभी परीक्षाओं का शेड्यूल UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (upsc.gov.in) पर देखा जा सकता है। कोविड-19 के कारण इस साल कैलेंडर में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं कुछ नई चीजें भी इस साल इंट्रोड्यूस की गई हैं। सभी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए UPSC (upsc.gov.in) की वेबसाइट देख सकते हैं।

हालांकि UPSC की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) की प्री परीक्षा की तारीख 27 जून 2021 तय की गई है। सामान्यतः यूपीएससी सीएसई प्रिलिम्स परीक्षा मई या जून के आरंभ में आयोजित होती है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। साल 2020 की प्री परीक्षा भी मई के महीने में होनी थी जो टलते-टलते 04 अक्टूबर तक पहुंच गई है। अब इस महीने में परीक्षा आयोजित होगी। सभी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आप वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां कुछ मुख्य परीक्षाओं की जानकारी हम दे रहे हैं।

परीक्षा शेड्यूल –

परीक्षा का नाम नोटिफिकेशन की तारीख आवेदन की अंतिम तारीख परीक्षा तिथि
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्री परीक्षा 2021 07.10.2020 27.10.2020 21.02.2021
सीडीएस परीक्षा (I) 2021 28.10.2020 17.11.2020 07.02.2021
एनडीए और एनए परीक्षा (I) 2021 30.12.2020 19.01.2021 18.04.2021
सिविल सर्विसेस प्री परीक्षा 2021, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्री परीक्षा 2021 10.02.2021 02.03.2021 27.06.2021
इंजीनियरिंग सर्विसेस प्री परीक्षा 2021 07.04.2021 27.04.2021 18.07.2021
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्जाम 2021 15.04.2021 05.05.2021 08.08.2021
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस एग्जाम 2021 05.05.2021 25.05.2021 29.08.2021
एनडीए और एनए परीक्षा (II) 2021 09.06.2021 29.06.2021 05.09.2021
सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2021     17.09.2021
सीडीएस परीक्षा (II) 2021 04.08.2021 24.08.2021  

14.11.2021

 

Created On :   17 Aug 2020 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story