अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां हो रही हैं शामिल

Literary personalities from 15 countries including India are participating in the International Literature Festival
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां हो रही हैं शामिल
नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां हो रही हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में सरकार अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां भाग ले रही है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और साहित्य अकादमी द्वारा 16 से 18 जून 2022 के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार के कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से शिमला में उन्मेष, एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन शिमला के हेरिटेज बिल्डिंग, गेटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स और टाउन हॉल, रिज में किया जा रहा है।

भारत सहित 15 देशों के 425 से ज्यादा लेखक, कवि, अनुवादक, समालोचक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। इस महोत्सव में 60 से ज्यादा भाषाओं से जुड़े 64 कार्यक्रमों के होने के कारण , इसे देश का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव कहा जा रहा है। समारोह के दौरान सभी दिन इसमें आम नागरिकों का प्रवेश नि:शुल्क है।

यहां भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित लगभग 1000 पुस्तकों और पांच भारतीय प्रकाशकों के प्रकाशनों की एक प्रदर्शनी भी बिक्री के लिए लगाई गई है। आपको बता दें कि, इस समारोह का उद्घाटन 16 जून को किया गया था। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मीनाक्षी लेखी और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन भी शामिल हुए थे।

 

सोर्स- आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   17 Jun 2022 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story