एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने जा रहे अभिषेक बच्चन ? जानिए क्या है वायरल खबर का सच

एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने जा रहे अभिषेक बच्चन ? जानिए क्या है वायरल खबर का सच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अभिषेक बच्चन की शानदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। वे अक्सर किसी ना किसी विषय को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय से एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि, महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की तरह अभिषेक बच्चन भी एक्टिंग के बाद अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। खबरे है कि वे मां जया बच्चन की तरह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब इस फैली हुई अपवाह का सच सामने आ गया है। अभिषेक बच्चन के राजनीतिक करियर को लेकर अब साफ हो गया है कि आखिर सच क्या है। इस बीच उनकी एक इंटरव्यू के दौरान राजनीति पर कही गई बात भी चर्चा में है तो चलिए जानते हैं कि राजनीति पर अभिषेक ने क्या कहा था।

राजनीति में एंट्री करने जा रहे अभिषेक बच्चन ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन राजनीतिक एंट्री नहीं कर रहे हैं। ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। ये सच नहीं है। ये सारी बातें सिर्फ एक अफवाह है। दरअसल रविवार को खबरें सामने आईं कि अभिषेक बच्चन अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह इलाहाबाद की सीट से लोकसभा चुनाव 2023 में इलेक्शन लड़ सकते हैं। लेकिन अब अभिषेक बच्चन से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को फेक बताया है और ये पूरी तरह से गलत है। एक्टर का राजनीति में आने का कोई प्लान अभी नहीं है।

इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

बता दें कि इस से पहले 2013 में अभिषेक ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें जब उनसे राजनीति पर बात की गई थी, तब उन्होंने कहा था, "मेरे माता-पिता पॉलिटिक्स में है लेकिन मैं पॉलिटिक्स में नहीं जाऊंगा। मैं पर्दे पर नेता की भूमिका में नजर आ सकता हूं। रियल लाइफ में नहीं। मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा।" बता दें बिग बी ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर कुछ समय के लिए राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1984 में लोकसभा इलेक्शन जीते थे लेकिन जुलाई 1987 में उन्होंने रिसाइन कर दिया था। वहीं जया बच्चन को पहली बार 2004-2006 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। उसके बाद साल 2018 में राज्यसभा सदस्य बनीं थीं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार यामी गौतम के साथ फिल्म दसवीं में नजर आए थे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। इसके अलावा वे इस साल फिल्म घूमर में नजर आ सकते हैं। ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म होगी। इसी के साथ में अगले साल धूम 4 और हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं।


Created On :   16 July 2023 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story