बेटे के शादी फंक्शन में झूमते दिखे एक्टर सनी देओल, किया दिल खोल कर डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बेटे के शादी फंक्शन में झूमते दिखे एक्टर सनी देओल, किया दिल खोल कर डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • बेटे के शादी फंक्शन में झूमते दिखे एक्टर सनी देओल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • 18 जून को शादी के बंधन में बंधेगे करण देओल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल बीते कुछ समय से फिल्म "गदर 2" को लेकर चर्चा में हैं। वे जल्द ही "गदर 2" में अमीषा पटेल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त तो सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस समय सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी सुर्खियों में हैं। बता दें कि, करण जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। करण देओल की शादी की रस्में शुरु हो गई है। एक्टर का पूरा घर फूलों और लाइटों से सजाया गया है। आज एक्टर करण देओल की मेहंदी सैरमनी थी जिससे सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सनी डांस करते नजर आ रहे हैं।

बेटे की शादी में सनी का डांस

पूरी देओल फैमिली जश्न के माहौल में डूबी हुई है। करण की मेहंदी से लेकर हल्दी और नाच-गाने की पिक्चर्स देख फैंस भी इस शादी के लिए खासा एक्साइटेड हो रहे हैं। अब इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बेटे की शादी में सनी खुशी में डूबे और डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी फुल ब्लैक लुक में सनी 'नाच पंजाबन' गाने पर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पास व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। जो अपने बड़े भाई के डांस को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

डांस देख पागल हुए फैंस

सनी देओल के डांस मूव्स देख फैंस पागल हो गए हैं और कह रहे हैं कि वो आज भी वही पुराने वाले सनी देओल हैं। सनी देओल एक ही स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कमेंट किया, 'इतने सालों बाद भी इनके डांस मूव्स सेम हैं। एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'डांस ऐसा करो कि 4 लोग पूछें, करना क्या चाहते हो?'

शुरु हुई रस्में

करण और दृशा की शादी की रस्में 16 जून यानी आज से शुरू हो गई हैं और 18 जून को मुंबई के ताज लैंड एंड में उनका वैडिंग रिसेप्शन होगा। इस पार्टी के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया गया है। कुछ महीने पहले ही करण देओल ने बिना किसी शोर शराबे के सगाई कर ली है। इस इंटीमेट रिंग सेरेमनी में करण के दादा धर्मेंद्र और दादी हेमा मालिनी भी कपल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई में पहुंचे थे।

इस फिल्म से करण ने किया था डेब्यू

सनी देओल के बेटे करण देओल हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। साल 2019 में करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद करण के पिता और एक्टर सनी देओल ने किया था। जबकि एक्ट्रेस साहेर बाम्बा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आईं थी।

Created On :   16 Jun 2023 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story