Mouni Roy Viral Video: फोटो और वीडियो लेने से परेशान हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, पैपराजी को लगा दी फटकार बोली-'बंद करो!'

फोटो और वीडियो लेने से परेशान हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, पैपराजी को लगा दी फटकार बोली-बंद करो!
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 14 मई को सूरज के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने तलाक को कंफर्म किया था। तभी से वो लाइम लाइट से दूर हैं।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 14 मई को सूरज के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने तलाक को कंफर्म किया था। तभी से वो लाइम लाइट से दूर हैं।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मौनी रॉय टीवी होस्ट और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ बाहर बाहर निकलीं। वायरल वीडियो में मौनी रॉय काफी परेशान दिख रही हैं। जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेनी चाहीं तो वह उन पर बरस पड़ीं।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपनी गाड़ी के अंदर बैठती हुई नजर आ रही हैं। कार में बैठने के बाद भी फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते रहे। लगातार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से एक्ट्रेस चिढ़ती हुई दिखीं। मौनी रॉय ने पैपराजी से बार-बार रुकने के लिए कहा। जब वो नहीं माने तो उन्होंने कड़े लहजे में कहा 'बंद करो!'।

एक्ट्रेस हाल ही में संजय कपूर, शहीर शेख, निमरत कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा के साथ वेब शो 'अब होगा हिसाब' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनके पास मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' भी है, जिसमें शालिनी पासी भी हैं।


Created On :   15 July 2026 11:44 AM IST

Tags

Next Story