Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे कॉमेडियन समय रैना, हाथ थामे आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे कॉमेडियन समय रैना, हाथ थामे आए नजर, वीडियो हुआ वायरल
समय रैना इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से चर्चाओं में हैं। अब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से चर्चाओं में हैं। बीते दिनों समय रैना और फिल्म '12th फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच अफेयर के रूमर्स सामने आए थे। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे मिस्ट्री गर्ल के साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए।

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय

वायरल वीडियो में समय एक जगह से बाहर निकलते नजर आते हैं, जहां उन्हें देखने के लिए पैपराजी और फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। इसी दौरान समय उस लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ से सुरक्षित निकालते दिखे और दोनों कार की ओर बढ़ते नजर आए। इस छोटे से जेस्चर ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी और लोग कयास लगाने लगे कि क्या ये उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, लड़की ने मास्क पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान साफ नहीं हो पाई।

कुछ दिनों पहले मेधा शंकर के साथ समय रैना के डेटिंग रूमर्स भी सामने आए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा, वे अलग-अलग रास्तों से निकल गए, जिससे फैंस को लगा कि शायद दोनों मीडिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Created On :   15 July 2026 12:56 PM IST

Tags

Next Story