Box office collection: लाखों में सिमटी आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कैसा रहा हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और 'ईविल डेड बर्न' जैसी अलग-अलग जोनर की फिल्में लगी हुई हैं। ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। इस बीच हाल ही में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी हाल ही में रिलीज हुई है। और अब आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई लाखों में सीमटने लगी है।
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। कल मंगलवार को इसने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 83.25 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने 5 दिनों में 83 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए केवल 12 दिन ही हुए हैं। इतने ही दिनों में फिल्म की कमाई 1 करोड़ के नीचे आ गई है। फिल्म ने सोमवार को 75 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं कल मंगलवार को इसने 85 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.20 करोड़ का हो गया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने कल मंगलवार को 75 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 130.85 करोड़ का हो गया है।
Created On :   15 July 2026 10:45 AM IST












