Sonam Wangchuk: नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, शबाना आजमी से रुबीना तक, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे सेलेब्स, पोस्ट कर की अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 17 दिनों हो गए हैं उनका करीब 8.5 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 तक पहुंच गया है। अब बॉलीवुड के कई सितारों ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है। नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, शबाना आजमी से रुबीना तक ने उनके लिए पोस्ट किया है।
रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने जीनत अमान की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोनम वांगचुक एक रियल हीरो हैं। उन्हें अपने ही देश की अच्छाई के लिए लड़ते-लड़ते मत मरने दीजिए।’
चिन्मयी श्रीपदा
सिंगर और वॉइस आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं उम्मीद करती हूं कि सोनम अपनी भूख हड़ताल तोड़ दें।’ साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर सोनम वांगचुक के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है, तो यह समाज के लिए एक बड़ी क्षति होगी।
Please someone get Mr. Wangchuk to call off his fast.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) July 15, 2026
The NEET students themselves, exhausted as they are with paper leaks and re exams don’t have Sonam Wangchuk on their minds.
Dharmendra Pradhan or his bosses couldn’t care a damn if Wangchuk fasted till the end.
Mine is a…
शबाना आजमी
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए शबाना ने कहा कि देश को अन्याय के खिलाफ लड़ाई में वांगचुक जैसी आवाजों की जरूरत है।
सोनी राजदान
एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, अरुंधति रॉय और जयती घोष
इनके अलावा एक्टर नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनसे और अन्य प्रदर्शनकारियों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की बात कही और अपने-अपने हस्ताक्षर किए।
प्रकाश राज और स्वरा भास्कर
इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, स्वरा भास्कर समेत कई सितारों ने जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन किया।
Created On :   15 July 2026 4:01 PM IST












