Jennifer Winget Marriage: तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बनने जा रहीं जेनिफर विंगेट? गुरुवार को यूके में हो सकती है शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस लाइफ के एक नए चेप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं कि वो जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक प्राइवेट सेरेमनी में विलियम इश्माएल के साथ शादी करेंगी। बताया जाता है कि यह एक प्राइवेट इवेंट होगा जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विलियम इश्माएल कर रही थीं डेट
खबरों के मुताबिक जेनिफर विंगेट कल यानी गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में विलियम इश्माएल के साथ शादी करेंगे। काफी समय से जेनिफर और विलियम इश्माएल के डेटिंग की खबरें आ रही थीं।
यह भी पढ़े -विजय सेतुपति ने सुनाया निर्देशक मिस्किन का अनोखा अंदाज, बोले- '1000 रुपए देकर टीम से करवाते हैं बेहतरीन काम'
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रखा है। एक्ट्रेस की पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी हुई थी। उन्होंने अप्रैल 2012 में शादी की थी। दो साल बाद वे अलग हो गए और 2014 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की।
Created On :   15 July 2026 3:05 PM IST












