Deepika Padukone Viral Video: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को हुई डोसा खाने की क्रेविंग, पति रणवीर सिंह के साथ किया लंच, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वो जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। और इस पर अपनी प्रेग्नेंसी इन्जॉय कर रही हैं। दीपिका को हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'
डोसा खाने की क्रेविंग
दीपिका पादुकोण को दक्षिण भारतीय खाना खाने का मन हुआ, जिसके लिए वह रणवीर सिंह के साथ मुंबई के फेमस कैफे पहुंचीं। वहां दोनों ने स्वादिष्ट बटर डोसा का आनंद लिया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय दोनों कैजुअल कपड़ों और मास्क में नजर आए। बता दें कि, दीपिका की डिलीवरी इस साल अक्तूबर-नवंबर के आसपास में हो सकती है। फैंस भी दुआ के बाद दीपिका के दूसरे बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा मानद डॉक्टरेट, भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted leaving Benne dosa today.😄
— nikita💫 (@nikita1372) July 14, 2026
Mumma craving dosas 🥰 #deepveer pic.twitter.com/uzsylYRHNW
दीपिका ने काम से लिया है ब्रेक
दीपिका पादुकोण मैटरनिटी लीव ली है। मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दीपिका ने अपनी दो बड़ी फिल्मों 'किंग' और 'राका' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने 'किंग' फिल्म के लिए शाहरुख खान के साथ दक्षिण अफ्रीका में एक गाना और कुछ एक्शन सीन भी शूट किए। इसके अलावा उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी साउथ फिल्म 'राका' की भी शूटिंग पूरी कर ली है।
Created On :   15 July 2026 12:08 PM IST












