Jana Nayagan Release Date: खत्म हुआ इंतजार, 'जन नायकन' की रिलीज डेट आई सामने, थलापति विजय ने शेयर किया ऑफिशियल पोस्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में भारतीय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने करीब सात महीने से अटकी इस फिल्म को कुछ बदलावों के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है। अब फिल्म निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर विजय की फिल्म 'जन नायकन' का एक खास पोस्टर साझा किया और साथ ही रिलीज डेट से पर्दा भी उठाया।
यह भी पढ़े -पारंपरिक तमिल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं मालविका मोहनन, 'इधायम मुरली' में करेंगी खास कैमियो
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'
आज 'जन नायकन' के निर्माताओं ने विजय की फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खुशखबरी से विजय के फैंस बेहद खुश हैं और साथ ही फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनावों और सीबीएफसी से सर्टिफिकेट ना मिलने के चलते इसकी रिलीज डेट टलती गई। अब विजय तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब उनकी यह फिल्म 23 जुलाई को सिनोमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े -कल्कि कोचलिन को याद आए 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दिन, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
जन नायकन की स्टार कास्ट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इसकी अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है। 'जन नायकन' में थलापति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। यह अभिनेता के रूप में थलपाति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।
Created On :   15 July 2026 5:17 PM IST












