Samantha’s Babymoon Photo Dump: प्रेग्नेंट सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की बेबी मून की झलक, पति राज के साथ छुट्टियां एंजॉय करती नजर आईं एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस साल के आखिर में उनकी डिलीवरी होने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और कहा थी भी वो ब्रेक लेने वाली हैं। ऐसे में सामंथा अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरू के साथ थाईलैंड के हुआ अपने 'बेबीमून' की झलकियां शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया। एक्टर ने फैंस के साथ कुछ प्यारे पल शेयर किए हैं, जिनमें वेलनेस, अच्छे खाने और साथ में बिताए क्वालिटी टाइम से भरी छुट्टियों की झलक मिलती है।
यह भी पढ़े -मनोरंजन जगत में अपनी वापसी पर बोले गोविंदा- इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या यह संभव है
सामंथा ने दिखाई झलक
इन तस्वीरों में सामंथा को हेल्दी खाना खाते, स्पा थेरेपी का मजा लेते, एक्सरसाइज़ करते और थाईलैंड के खूबसूरत शहर को घूमते हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। जबकि एक प्यारी तस्वीर में वह राज को पीछे से गले लगाती हुई दिख रही हैं।
यह भी पढ़े -प्रीति झंगियानी ने याद किए पेरिस के खूबसूरत पल, पति परवीन डबास के साथ बिताया खास समय
सेहत और सुकून पसंदीदा यात्रा
अपनी हालिया फिल्म के प्रमोशन में हफ्तों बिताने के बाद सामंथा छुट्टियों के दौरान आराम से समय बिताती नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वेलनेस (सेहत और सुकून) हमेशा से मेरी पसंदीदा तरह की यात्रा रही है।’ इससे पहले 'मां इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने कन्फर्म किया था कि प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद वह एक्टिंग से ब्रेक लेंगी।
Created On :   15 July 2026 5:59 PM IST












