Kriti Sanon And Kabir Bahia: भारतीय टीम को चीयर करने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग पहुंची कृति सेनन, ब्रेकअप की खबरें पर लगाया विराम, तस्वीरें वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कुछ समय से कृति सेनन पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें थी की एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। ये अफवाहें इस लिए उड़ी क्योंकि एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे। लेकिन अब इन सभी रूमर्स पर कपल ने ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को कृति बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच को देखने के लिए पहुंचीं। वहां उन्हें उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं।
बर्मिंघम में साथ दिखीं कृति और कबीर
बर्मिंघम में साथ दिखने से कृति और कबीर के बारे में महीनों से चल रही अटकलों को और हवा मिली है। कबीर ने वेन्यू से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह कृति और उनके एक दोस्त के साथ स्टेडियम में पोज देते हुए नजर आए। कृति ने भी मैच की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट कीं।
फैंस ने शेयर कीं तस्वीरें
इन पोस्ट्स के सामने आने के तुरंत बाद, एजबेस्टन के स्टैंड्स से कृति की और तस्वीरें एक्स पर वायरल होने लगीं। वनडे मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद कई क्रिकेट फैंस में कृति भी शामिल थीं, मगर कबीर के साथ उनकी मौजूदगी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई।
Created On :   15 July 2026 1:50 PM IST












