Most Powerful Women 2026: मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट में शामिल हुईं स्मृति ईरानी और आलिया भट्ट, जानें फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में पहला नंबर कौन?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फॉर्च्यून इंडिया ने 100 'मोस्ट पावरफुल वुमन' की लिस्ट जारी की है। फॉर्च्यून इंडिया ने लिस्ट का 16वां एडिशन जारी किया गया है। इस लिस्ट में बिजनेस, पब्लिक पॉलिसी, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। रिलायंस फाउंडेशन की हेड नीता अंबानी ने फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन' 2026 लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट में स्मृति ईरानी और आलिया भट्ट नाम भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी यादें
18 स्थान पर स्मृति ईरानी
एक्टर और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी, जो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के रोल से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं, ने इस लिस्ट में 18वां स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स के इवेंट में, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत के विकास के अगले चरण के लिए महिलाओं का रोजगार पैदा करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व वाले बिजनेस के लिए ज्यादा इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट की अपील की। स्मृति ईरानी ने यह भी चेतावनी दी कि जब तक ट्रेनिंग डेटासेट में महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असल में बराबरी लाने वाला नहीं बन सकता।
आलिया भट्ट और कृति सेनन किस स्ठान पर हैं?
आलिया भट्ट ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई और 32वां स्थान हासिल किया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मसाबा गुप्ता (56 वां) और कृति सेनन (75 वां) स्थान शामिल हैं। ये तीनों कलाकार ब्रांड चला रही हैं।
दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
लिस्ट में रोशनी नादर मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहीं और रेड्डी बहनें- शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी तीसरे स्थान पर रहीं।
Created On :   15 July 2026 2:25 PM IST












