गुड न्यूज: शादी के 3 साल बाद मां बने जा रहीं एक्ट्रेस यामी गौतम! दुपट्टे से बेबी बंप छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस

शादी के 3 साल बाद मां बने जा रहीं एक्ट्रेस यामी गौतम! दुपट्टे से बेबी बंप छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • शादी के 3 साल बाद मां बने जा रहीं एक्ट्रेस यामी गौतम!
  • दुपट्टे से बेबी बंप छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर सुर्खियां में हैं। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांगले के डायरेक्श में बनी ये पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस के हसबैंड आदित्य धर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि, यामी ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ साल 2021 में शादी की थी। इस कपल की वेडिंग को तीन साल हो चुके हैं और फैंस इनके गुड न्यूज शेयर करने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के रूमर्स छाए हुए हैं।

यामी गौतम हैं प्रेग्नेंट?

बता दें कि, यामी गौतम और आदित्य धर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आई थीं। वहीं आदित्य धर व्हाइट कुर्ता पाजामा पर ब्लू कलर की नेहरू जैकेट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था एक्ट्रेस के दुपट्टा कैरी करने का स्टाइल। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि यामी प्रग्नेंट हैं और वे दुपट्टे से अपना बेबी बंप छुपा रही थीं।

यह भी पढ़े -'आर्टिकल 370' में दमदार किरदाराें में दिखेंगी यामी गौतम, प्रिया मणि

2021 में हुई थी कपल की शादी

यामी गौतम और आदित्य धर ने साल 2021 में शादी की थी। बता दें कि फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मुलाकात के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल की शादी एक्ट्रेस के होमटाउन हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई थी। कोरोना काल होने के कारण बेहद ही प्राइवेट तरीके से कपल ने शादी की थी।

यह भी पढ़े -यामी गौतम, प्रियामणि और वैभव तत्ववादी एक्शन से भरपूर पॉलिटिकल ड्रामा 'आर्टिकल 370' में


वर्क फ्रंट

यामी गौतम के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की लास्ट रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2’ थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म ने यामी ने वकील का रोल प्ले किया था। साल 2023 में ओटीटी पर उनकी लॉस्ट और चोर निकल के भागा रिलीज हुई थी जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अब यामी गौतम साउथ एक्ट्रेस प्रिया मणि के साथ आर्टिकल 370 में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े -अगले प्रोजेक्ट के लिए 50 दिनों तक उत्तर भारत में रहेंगी यामी गौतम


Created On :   27 Jan 2024 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story