Box Office Collection Report: तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3', 'निशानची' और 'अजेय' का रहा ऐसा हाल

- तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई 'जॉली एलएलबी 3'
- 'निशानची' और 'अजेय' का रहा ऐसा हाल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक फिल्म 'अजेय' और अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' शामिल हैं। इनमें सभी फिल्मों में से रिलीज के पहले दिन से फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छी कमाई कर रही है। तीन दिन में ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' धीनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ की बायोपित अजेय के हाल बेहाल नजर आ रहे हैं।
जॉली एलएलबी 3 कलेक्शन
लंबे समय से दर्शक जॉली एलएलबी 3 का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा तो और प्यार दिया और फिल्म ने करीब 21 करोड़ की कमाई की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।
निशानची कलेक्शन
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।
अजेय कलेक्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी ने फिल्म में योगी का किरदार निभाया है।
Created On :   22 Sept 2025 10:24 AM IST