दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2025: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर महानायर अमिताभ ने दी बधाई बोले- 'मैं आपका फैन बना रहूंगा'

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर महानायर अमिताभ ने दी बधाई बोले- मैं आपका फैन बना रहूंगा
  • मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर
  • महानायर अमिताभ ने दी बधाई बोले- 'मैं आपका फैन बना रहूंगा'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलयालम एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में उन्हें कई बड़ी हस्तियां बधाई दे रहीं हैं। और वे लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। उनके सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसी बीच सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी है और पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ ने लिखी पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा 'आपको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बहुत खुशी हो रही है मोहनलाल जी। यह एक बहुत ही योग्य सम्मान है! बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके काम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। भावपूर्ण भावनाओं को व्यक्त करने की आपकी सरलता वाकई हैरान करने वाली है। आप अपनी प्रतिभा से हम सभी को फख्र महसूस कराते हैं। हमारे लिए एक सीख बने रहें, यही कामना है। सम्मान और गर्व के साथ, मैं सदैव आपका एक फैन बना रहूंगा।'

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया ट्वीट

इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें मोहनलाल के भारतीय सिनेमा में योगदान की तारीफ की गई। उन्होंने लिखा 'मोहनलाल जी को सिनेमा में भारत के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई। यह सम्मान एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए है। उनके योगदान ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया है और लोगों को प्रेरित किया है।'

Created On :   21 Sept 2025 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story