फिल्म कलेक्शन: रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जॉली एलएलबी 3', जानें फिल्म 'अजेय' और 'निशानची' का कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई जॉली एलएलबी 3, जानें फिल्म अजेय और निशानची का कलेक्शन
  • रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जॉली एलएलबी 3'
  • जानें फिल्म 'अजेय' और 'निशानची' का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक फिल्म 'अजेय' और अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' शामिल हैं। इनमें सभी फिल्मों में से रिलीज के पहले दिन फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छी कमाई की है जबकि 'अजेय' और 'निशानची' के कलेक्शन ने निराश किया है। आइए जानते हैं शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कोर्टरूम ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 'जॉली एलएलबी' की तीसरी किस्त है। इसमें सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और गजराज राव भी अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। वहीं वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और तेजी आ सकती है।

निशानची कलेक्शन

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को रिलीज हो गई। इस फिल्म से अनुराग को काफी उम्मीदें थीं लेकिन पहले दिन फिल्म के कलेक्शन ने निराश किया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 25 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम किरदार में हैं।

अजेय कलेक्शन

काफी इंतजार के बाद 19 सितंबर को फिल्म 'अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' रिलीज हो गई। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके निर्देशक रविंद्र गौतम हैं। फिल्म में अनंत जोशी ने सीएम योगी का किरदार निभाया है।

Created On :   20 Sept 2025 1:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story