रामायण में रणबीर कपूर के साथ सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट

रामायण में रणबीर कपूर के साथ सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट
Alia Bhatt to portray Sita alongside Ranbir Kapoor as Ram in 'Ramayana'
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में देवी सीता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोटरें के अनुसार, फिल्म रामायण में आलिया भट्ट वास्तविक जीवन के पति रणबीर कपूर के साथ सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है। हाल ही में आलिया को नितेश तिवारी के ऑफिस के बाहर भी स्पॉट किया गया था। नितेश को दंगल, छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह वर्तमान में वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म बवाल में व्यस्त हैं। यह फिल्म विश्व युद्ध पर आधारित है। आलिया और रणबीर ने आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम किया था। अब वह फिल्म रामायण में एक साथ नजर आएंगे। ज्ञात हो कि रणबीर और आलिया पति-पत्नी हैं। दंपति की एक बेटी भी है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2023 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story