अपकमिंग फिल्म: फिल्म 'बेबी जॉन' का शानदार टीजर हुआ रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आए एक्टर वरुण धवन

फिल्म बेबी जॉन का शानदार टीजर हुआ रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आए एक्टर वरुण धवन
  • फिल्म 'बेबी जॉन' का शानदार टीजर हुआ रिलीज
  • खतरनाक, खूंखार और धमाकेदार अवतार में नजर आए एक्टर वरुण धवन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म भेड़िया के बाद अब एक्टर वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म नें एक्टर जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म 'बेबी जॉन' का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। टीजर में वरुण की आंखें, उनके तेवर और एक्शन बता रहे हैं कि ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। फिल्म का टीजर काफी शानदार है। टीजर रिलीज होते ही छा गया है।

वरुण ने रिलीज किया टीजर

एक्टर वरुण धवन ने भी फिल्म का टीजर आपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये फिल्म एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने वन स्टूडियोज के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म को ए.कलीसवरण ने डायरेक्ट किया है। 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश लीड किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म 31 मई, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़े -नो एंट्री के सीक्वल में सलमान को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए दबंग खान को कौन करेगा फिल्म में रिप्लेस?

कैसा है टीजर

'बेबी जॉन' में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ औप राजपाल यादव भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। 'बेबी जॉन' को 2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। टीजर में वरुण को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। टीजर में 'बेबी जॉन' बने वरुण के चारों तरफ आग ही आग और हथियार दिखाई दे रहे हैं। वहीं चील और भारत के साउथ राज्यों के डांस की झलकियां भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़े -'वीडी 18' के मुहूर्त पूजा में शामिल हुए वरुण धवन और एटली, शेयर की तस्वीरें

Created On :   5 Feb 2024 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story