रिंकू सिंह शादी: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी में नाचेंगे बॉलीवुड किंग, 5 छक्के मारने के बाद किया था शाहरुख खान ने वादा!

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी में नाचेंगे बॉलीवुड किंग, 5 छक्के मारने के बाद किया था शाहरुख खान ने वादा!
  • रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी में नाचेंगे बॉलीवुड किंग
  • 5 छक्के मारने के बाद किया था शाहरुख खान ने वादा!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2023 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद चर्चा में आए क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकी सिंह उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से 8 जून को शादी करने जा रहे हैं। इसी के साथ कपल की शादी की तारीख तय हो गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। इस जोड़ी की शादी में केकेआर के मालिक और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हो सकते हैं। वहीं खबरें हैं कि, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी में बॉलीवुड के किंग खान परफॉर्म करते नजर आएंगे। क्योंकि रिंकू की शानदार पारी के बाद शाहरुख खान ने वादा किया था।

5 छक्कों के बाद किया था शाहरुख खान ने वादा

ये आईपीएल 2023 की बात है जब रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. उनकी इस धुआंधार पारी ने उन्हें नेशनल सेंसेशन बना दिया था और खुद शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था. स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रिंकू ने खुलासा किया कि शाहरुख ने कहा था, "लोग मुझे शादियों में आमंत्रित करते हैं, लेकिन मैं आमतौर पर नहीं जाता। आपकी शादी अलग होगी- मैं आपकी शादी में आकर नाचूंगा।"

कब है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी?

बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। इस बीच शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी है. इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Created On :   2 Jun 2025 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story