Ranbir Kapoor Controversy: फिल्म 'रामायण' में एक्टिंग के लिए क्या सच में रणबीर कपूर ने छोड़ा था नॉन-वेज! अब इस वीडियो ने दावों पर उठाए सवाल

फिल्म रामायण में एक्टिंग के लिए क्या सच में रणबीर कपूर ने छोड़ा था नॉन-वेज! अब इस वीडियो ने दावों पर उठाए सवाल
मीडिया में खबरें आई थीं कि रामायण में राम का रोल निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉन-वेज छोड़ दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। ये वीडियो रणबीर के दावों पर सीधे सवाल खड़ा करता है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इस समय हर तरफ चर्चा में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल कर रहे हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता का रोल कर रही हैं। यश रावण का रोल करेंगे। मीडिया में खबरें आई थीं कि इस फिल्म में राम का रोल निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉन-वेज छोड़ दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। ये वीडियो रणबीर के दावों पर सीधे सवाल खड़ा करता है।

कपूर परिवार को परोसा गया नॉनवेज

बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव किए थे। उन्होंने नॉन-वेज भी छोड़ दिया था। इस बीच वायरल वीडियो ने इन दावों पर शक पैदा कर दिया है। यह फुटेज हाल ही में रिलीज हुए शो 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का है। इसमें कपूर परिवार को फिश करी राइस और जंगली मटन परोसते हुए दिखाया जा रहा है। रणबीर कपूर, कपूर खानदान के दूसरे सदस्यों के साथ बैठे दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े -'लोग क्या कहेंगे'... इस दबाव से हटकर बच्चों के बारे में सोचें माता पिता गिरिजा ओक

वीडियो देख ट्रोल कर रहे फैंस

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'रणबीर कपूर की पीआर टीम ने दावा किया कि उन्होंने रामायण फिल्म में भगवान राम का रोल करने के लिए सम्मान में नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था, लेकिन वह अपने परिवार के साथ फिश करी, मटन और पाया का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर का बॉलीवुड में सबसे असरदार पीआर है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'कल इस पर एक लेख आएगा, जिसमें लिखा होगा कि रणबीर कपूर के लिए अलग खाना दिया गया क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए प्रण लिया है।' एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है 'रणबीर अपने पीआर से कहेंगे, तू झूठी मैं मक्कार।'

Created On :   24 Nov 2025 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story