Hollywood Singer Jennifer Lopez Trolling: ट्रोल्स के निशाने पर आई हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज, उदयपुर की शादी में किया परफॉर्म, यूजर्स बोले- शर्मनाक

ट्रोल्स के निशाने पर आई हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज, उदयपुर की शादी में किया परफॉर्म, यूजर्स बोले- शर्मनाक
बिलेनियर पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी, नेत्रा मंटेना राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गई हैं। उदयपुर में हुई ये रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में है। एक अरबपति की बेटी की शादी में जहां कई नामी बॉलीवुड सेलेब्स ने परफॉर्म किया, वहीं हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिलेनियर पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी, नेत्रा मंटेना राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गई हैं। उदयपुर में हुई ये रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में है। एक अरबपति की बेटी की शादी में जहां कई नामी बॉलीवुड सेलेब्स ने परफॉर्म किया, वहीं हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। लेकिन सोशल मीडिया पर अब जेनिफर ट्रोल हो रही हैं। आखिर डांस परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा क्या था, तो यूजर्स को खटक गया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।

हिट गानों पर किया परफॉर्म

हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने अपने हिट गानों पर उदयपुर की शादी में परफॉर्म किया। वह स्टेज पर गाना गा रही थीं और डांस भी कर रही थीं। शादी में मौजूद लोग उनकी परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वह इस डांस परफॉर्मेंस के बाद काफी ट्रोल हुईं।

जेनिफर लोपेज ने शादी में जब परफॉर्मेंस दी तो उन्होंने ऐसे आउटफिट पहने तो जो काफी बोल्ड थे। यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने कहा कि वह जेनिफर के फैन है लेकिन इंडिया में उन्हें डिसेंट आउटफिट पहनना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शर्मनाक।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘शादी के लिए सही आउटफिट नहीं है।’ इसी तरह के कमेंट यूजर्स ने जेनिफर के आउटफिट को लेकर किए।

यह भी पढ़े -'120 बहादुर' के प्रोड्यूसर होते हुए भी फरहान अख्तर ने नहीं किया किसी भी फैसले में हस्तक्षेप विवान भटेना

उदयपुर की शादी में माधुरी से लेकर रणवीर ने किया था परफॉर्म

उदयपुर में यूएस बेस्ड अरबपति की बेटी की शादी में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने ही परफॉर्म नहीं किया। इस शादी में रणवीर सिंह, कीर्ति सेनन के अलावा कई सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी। नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित का डांस भी काफी चर्चा में रहा।

Created On :   24 Nov 2025 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story