दिवाली बैश: टीवी सितारों से सजी एकता कपूर की दिवाली पार्टी, तेजस्वी प्रकाश से लेकर करिश्मा तन्ना तक इन सितारों ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

टीवी सितारों से सजी एकता कपूर की दिवाली पार्टी, तेजस्वी प्रकाश से लेकर करिश्मा तन्ना तक इन सितारों ने बढ़ाई पार्टी की रौनक
  • बीती रात एकता कपूर ने होस्ट की दिवाली पार्टी
  • तमाम टीवी सितारों ने की पार्टी में शिरकत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म जगत में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। दिवाली की पार्टियां भी ग्रैंड लेवल पर होस्ट की जाती है जिसमें एंटरटेनमेंट जगत की तमाम हस्तियां पहुंचती है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस साल की बी टाउन दिवाली पार्टी का आगाज किया था। वहीं बीती रात एकता कपूर के घर पर दिवाली की पार्टी रखी गई थी जिसमें टीवी जगत और बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से लेकर रिद्धी डोगरा, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल सहित तमाम सितारे शानदार लुक में नजर आए। पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडियी पर जमकर वीयरल हो रही है।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी के तमाम सितारे पहुंचे थे। मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी पार्टी में ट्रेडिशन लुक में लाइमलाइट बटोरते नजर आए।

टीवी से अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी एक्ट्रे रिद्धि डोगरा भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। रिद्धि ने पिकॉक ग्रीन कलल की फ्लावरी ड्रेस पहनी थी और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।


दिवाली पार्टी में करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा संग पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति संग व्हाइट में ट्विनींग करती नजर आईं।


कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस सृति झा भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में स्टाइलिश लुक में दिखीं। उन्होंने पर्पल और रेड कलर का आउटफिट पहना था।


एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शब्बीर अहलूवालिया ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कांची कौल के साथ शिरकत की।


दिवाली पार्टी में अवनीत कौर भी ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं। टीकू वेड्स शेरू एक्ट्रेस ने फ्लावर प्रिंट वाला लहंगा पहना था।

दिव्यांका त्रिपाठी पार्टी में सिल्वर एम्ब्रायडरी के साथ पर्पल शरारा पहनकर पहुंची थीं।

टीवी की नागिन मौनी रॉय भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। मौनी ने व्हाइट आउटफिट पहना था और वे काफी क्लासी लग रही थीं।

एकता की दिवाली पार्टी में टीवी एक्ट्रेस दिशा पर्मार की शानदार लुक में पहुंची।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी ब्लैक कलर के डिजाइनर लहंगे में पहुंची।

पार्टी में कृति सेनन भी ब्लैक आउटफिट में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

पार्टी में शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्र और बहन समिता शेट्टी के साथ पहुंची। इस दौरान कपल ब्लैक आउटफिट में नजर आया।

पार्टी में भूमि पेडनेकर भी हमेशा की तरह शानदार लुक में पार्टी का हिस्सा बनी। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई।


Created On :   11 Nov 2023 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story