सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: फिल्म 'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार बने पापा, तीन दिन पहले पत्नी रुचिरा सिंह ने दिया बेटे को जन्म

फिल्म छावा फेम एक्टर विनीत कुमार बने पापा, तीन दिन पहले पत्नी रुचिरा सिंह ने दिया बेटे को जन्म
  • फिल्म 'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार बने पापा
  • तीन दिन पहले पत्नी रुचिरा सिंह ने दिया बेटे को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विनीत कुमार सिंह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उनके काम का हर कोई दिवाना है उन्होंने अपनी कला से अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म छावा में विनीत कुमार सिंह के शानदार काम किया था। वहीं विक्की कौशल के साथ एक्टर के काम की काफी तारीफ हुई थी। इस बीच विनीत कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने बताया कि वह अब पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को अभिनेता ने बहुत ही प्यारे से पोस्ट के जरिए शेयर किया है।

यह भी पढ़े -'जरूरत पड़ी तो सब कुछ जला दूंगा'... विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज

विनीत कुमार सिंह ने लिखा प्यारा नोट

'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें ब्लू कलर से लिखा है कि दंपत्ति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स में लिखा है कि एक्टर और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह का नन्हा सितारा। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान की कृपा बनी रहे। दुनिया भर में घूमकर, ‘सबसे छोटा सिंह आ गया है और वो अभी से हमारा दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अपार खुशी के लिए भगवान आपका शुक्रिया।’ अब विनीत कुमार सिंह के इस पोस्ट पर फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

सेलेब्स ने दी बधाई

इस खुशखबरी को शेयर करते ही उन्हें मनोरंजन जगत से एक्टर को तमाम बधाइयां मिल रही हैं। विक्रांत मेसी ने कहा कि बहुत-बहुत बधाई भाईसाहब। 'पंचायत' फेम फैसल मलिक उर्फ प्रह्लाद चा ने लिखा कि मुबारक हो। वहीं मनोज बाजपेयी ने कहा कि बधाई हो विनीत कुमार सिंह। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी एक्टर को पिता बनने की बधाई दी है। इतना ही नहीं फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।


यह भी पढ़े -मैं ऐसे किरदारों का चयन करता हूं जो मुझे कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाएं ताहिर राज भसीन

Created On :   27 July 2025 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story