गुड न्यूज: गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर बनें पेरेंट्स, गौहर खान ने बेबी बॉय का किया वेलकम, पोस्ट कर दी गुड न्यूज

- गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर बनें पेरेंट्स
- गौहर खान ने बेबी बॉय का किया वेलकम
- पोस्ट कर दी गुड न्यूज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गौहर खान और जैद दरबार के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। गौहर खान और जैद दरबार पहले से एक बेटे के पेरेंट्स थे और अब वे दूसरी बार माता-पिता बने गए हैं। कपल ने दूसरी बार भी बेबी बॉय का वेलकम किया है। इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर कंबाइंड पोस्ट कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस और सेलेब्स कपल को बधाईंया दे रहे हैं।
गौहर और जैद फिर बने बेटे के पेरेंट्स
गौहर और जैद ने एक सितंबर को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया था। वहीं इस जोड़ी ने दो दिन बाद यानी 3 सितंबर, मंगलवार को इंस्टा पर पोस्ट कर बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की है। शेयर की गई अपनी कंबाइंड पोस्ट में उन्होंने लिखा है, "बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम ज़ेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रेटीट्यूड और गिगलिंग पेरेंट्स ज़ैद और गौहर।”
फैंस और तमाम सेलेब्स दे रहे बधाई
वहीं अब कपल की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। तमाम सेलेब्स भी गौहर और जैद को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर मुबारकबाद दे रहे हैं. सिंगर नीती मोहन ने लिखा, "ओएमजी! यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई।आप सभी को, खासकर ज़ेहान को, बहुत-बहुत बधाई।"
Created On :   3 Sept 2025 4:32 PM IST