सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरीं गौहर खान, कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए फैंस, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरीं गौहर खान, कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए फैंस, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरीं गौहर खान
  • कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए फैंस
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग विनर गौहर खान आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसी बीच एक्ट्रेस को रैम्प पर बेबाकी के साथ वॉक करते हुए देखा गया जहां वो अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी। अपनी उनकी वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेबी बंप के साथ गौहर खान ने की रैंप वॉक

गौहर खान ने हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत की थी। जहां एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ वॉक करती हुई नजर आई। इसके कई वीडियोज अब एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस इंडो-वेस्टर्न लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही प्रेग्नेंसी ग्लो एक्ट्रेस की खूबसूरती और भी बढ़ा रहा है गौहर के वीडियो देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखनो को बाद फैंस इसे काफी पसंद कर रहे है और अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छा कॉन्फिडेंस है।' दूसरे ने लिखा कि, 'अरे इतना पेट तो हर किसी का होता है।' इसी बीच कुछ लोग उन्हें हाई हील्स को लेकर ट्रोल करते भी दिखे। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी में इतनी हील कौन पहनता है। गौहर इससे पहले भी मां बन चुकी हैं एक्ट्रेस ने 10 मई 2023 को एक बेटे को जन्म दिया था जो अब दो साल का होने वाला है।

Created On :   13 April 2025 11:04 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story