गुड न्यूज: तीसरी बार मां बनीं हॉलीवुड सिंगर रिहाना, बेबी गर्ल को दिया जन्म, शेयर की क्यूट फोटो जानें क्या रखा बेटी का नाम

तीसरी बार मां बनीं हॉलीवुड सिंगर रिहाना, बेबी गर्ल को दिया जन्म, शेयर की क्यूट फोटो जानें क्या रखा बेटी का नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज रही है। सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी है। रिहाना ने 13 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। अब उन्होंने फोटो शेयर करके फैंस को बेटी की झलक दिखा दी है। साथ ही बताया है कि बेटी का नाम क्या रखा है। इस खबर के बाद उनके फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाईंया दे रहे हैं।

ये रखा है बेटी का नाम

रिहाना ने बेटी को गोद में लिए हुए दो फोटोज शेयर की हैं। जिसमें दोनों मां-बेटी बहुत प्यारी लग रही हैं। रिहाना ने बेटी के चेहरे के साथ उसका नाम भी बता दिया है। उन्होंने बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है। दोनों मां-बेटी पिंक कलर के कपड़े में नजर आईं।

रिहाना और रॉकी पहली बार साल 2022 में पेरेंट्स बने थे। उसके बाद 2023 में रिहाना ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था और अब तीसरी बार मां बनी हैं। रिहाना पहली बार मां बनने के बाद से बहुत खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस को लगभग एक साल तक इस बात को नहीं बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है। एक साल के बाद उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का नाम आरजेडए है।

फैंस ने दी बधाई

बता दें रिहाना और रैपर रॉकी का ये तीसरा बच्चा है। रिहाना के पोस्ट शेयर करते ही लोगों ने ने इस पर कमेंट करके बधाई देना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा- बहुत प्यारी डॉल सी है, बधाई हो। दूसरे ने लिखा- नेवी फैमिली में तुम्हारा स्वागत है प्रिंसेस। एक ने लिखा- एक राजकुमारी का जन्म हुआ है, बधाई हो।

Created On :   25 Sept 2025 10:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story