अपकमिंग वेब सीरीज: जानिए कौन है मटका किंग रतन खत्री? जिन पर बनने जा रही वेब सीरीज, लीड रोल में नजर आएंगे एक्टर विजय वर्मा

जानिए कौन है मटका किंग रतन खत्री? जिन पर बनने जा रही वेब सीरीज, लीड रोल में नजर आएंगे एक्टर विजय वर्मा
  • जानिए कौन है मटका किंग रतन खत्री?
  • जिन पर बनने जा रही वेब सीरीज
  • लीड रोल में नजर आएंगे एक्टर विजय वर्मा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों रियल स्टोरी पर बनी फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म चंदू चैंपियन युद्ध नायक और स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अबतक की अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। इसी फिल्म में एक और नाम की चर्चा हुई जिनका नाम रतन खत्री है। सीन में मुरली की मटके (लॉटरी) में पैसे डालते हैं। इसके बाद रतन खत्री आकर जीते के नंबरों का ऐलान करते हैं और मुरली हजारों रुपये जीत जाते हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने 'मटका किंग' नाम की सीरीज का ऐलान किया था। इस सीरीज में एक्टर विजय वर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानने हैं रतन खत्री कौन हैं और इन्हें मटका किंग क्यों कहा जाता है-

यह भी पढ़े -प्रशंसक हत्या मामला वकील ने किया स्पष्ट, पवित्रा गौड़ा कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की पत्नी नहीं

प्राइम वीडियो ने किया सीरीज का एलान

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने 'मटका किंग' नाम की सीरीज का ऐलान किया था। इस फिल्म में रतन खत्री की जिंदगी की कहानी को दिखाया जाने वाला है। अपनी एक्टिंग, लगन और अलग अंदाज में काम करने के लिए फेमस एक्टर विजय वर्मा, 'मटका किंग' में लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था, जिसमें विजय रेट्रो लुक में नजर आए हैं। इस सीरीज की कहानी को डायरेक्टर नागराज मंजुले और अभय कोरान ने लिखा है। नागराज मंजुले ही इसके डायरेक्टर हैं। सीरीज में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव अहम रोल्स में दिखेंगे।

यह भी पढ़े -टेक्सास के डलास में शो के बीच में ही रुकने से रैपर बादशाह दुखी

रतन खत्री कौन थे और कैसे बने वो 'मटका किंग'

रतन खत्री भारत में सट्टेबाजी की शुरुआत कर उसे ऊंचाई पर ले जाने वाले माने जाते हैं। खत्री सिंधी परिवार से थे। 1947 में भारत विभाजन के बाद खत्री पाकिस्तान से भारत आए। जिंदगी में आगे चलकर उन्हें मटका किंग के नाम से जाना गया था। 1962 में मुंबई में सट्टेबाजी का नया तरीका शुरू हुआ था, जिसे मटका कहा जाता था। रतन खत्री ने इसे एक बड़े रैकेट में तब्दील किया। खत्री देश में दशकों तक चलने वाले गैम्बलिंग नेटवर्क की स्थापना की थी।

शुरुआती दौर में रतन खत्री ने कल्याणजी भगत के लिए काम किया, जो कि वर्ली मटका के लिए फेमस थे। तब उन्हें मटका किंग कहा जाता था। उन्होंने जल्द ही रतन मटका के साथ इंडिपेंडेंट काम शुरू किया। माना जाता था कि दुनियाभर के मशहूर सेलिब्रिटी और प्रतिष्ठित लोगों उनके क्लाइंट थे। भारत में लगी इमरजेंसी के दौरान खत्री को जेल हो गई थी। उन्होंने 19 महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। 1990 के दशक में उन्होंने सट्टेबाजी के बिजनेस से सन्यास ले लिया था। साल 2020 में उनका निधन हो गया था। रतन खत्री को मटके का रिजल्ट ताश के पत्तों की मदद से बताने के लिए जाना जाता था

यह भी पढ़े -शूटिंग छोड़ गांव के एक स्कूल में पहुंची सनी लियोनी, बच्चों संग की मस्ती

Created On :   16 Jun 2024 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story