जानिए कौन है फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे ? बेटी आलिया संग हुई सगाई, जल्द लेगें सात फेरे

जानिए कौन है फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे ? बेटी आलिया संग हुई सगाई, जल्द लेगें सात फेरे
  • आलिया कश्यप ने शेन ग्रेगोइरे से की सगाई
  • कौन है अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर की बेटी आलिया कश्यप अक्सर अपने बॉल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आलिया की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन अब आलिया अपनी पर्सनल लाइफ तो लेकर चर्चा में आ गई है। आलिया ने 20 मई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई कर ली है। इसकी जानकारी आलिया ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। आलिया अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद ही खुश हैं। इस खबर को जानने के बाद आप के मन में सवाल आ रहा होगी आखिर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे है कौन और ये क्या करते हैं? तो चलिए जानते हैं-

आलिया ने शेन ग्रेगोइरे से की सगाई

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आ रहे हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं फैंस भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा आलिया के पिता ने भी इसपर कमेंट किया और लिखा - 'बधाई हो।' इसके अलावा अन्नया पांडे ने लिखा - 'ओमजी'..वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इसपर हैरानी जताते हुए लिखा - 'क्या...'। बता दें कि, दोनों ने इंडोनेशिया के शहर बाली में सगाई की है।

आलिया ने लिखा रोमांटिक कैप्शन

आलिया कश्यप ने पोस्ट करते हुए लिखा - ‘तो ये हुआ! मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर के लिए! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो..थैंक्यू ये दिखाने के लिए बिना शर्त प्यार कैसा होता है..अब मैं अपनी बाकी की सारी लाइफ आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरे प्यार...मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा के लिए प्यार करती हूं...मंगेतर.' आलिया और शेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन है अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद शेन ग्रेगोइरे ?

अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद 23 साल के हैं और पेशे से अमेरिकन ऑन्त्रप्रिन्यॉर हैं। Rocket Powered Sound नाम की कंपनी के फाउंडर हैं। यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो साउंड डिजाइनिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन स्किल डेवलपमेंट करती है। आलिया अक्सर ही शेन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। पिछले तीन साल से आलिया और शेन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आलिया 22 साल की हैं और पेशे से व्लॉगर हैं। यूट्यूब पर अक्सर ही वह वीडियोज शेयर करती हैं। अब कपल जल्द ही शादी करने जा रहा है।


Created On :   21 May 2023 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story