Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: बहन नूपुर की हल्दी में ढोल पर जमकर नाचीं कृति सेनन, संगीत सेरेमनी में लॉलीपॉप लागेलू पर खूब लगाए ठुमके

बहन नूपुर की हल्दी में ढोल पर जमकर नाचीं कृति सेनन, संगीत सेरेमनी में लॉलीपॉप लागेलू पर खूब लगाए ठुमके
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नूपुर और स्टेबिन की रॉयल शादी उदयपुर में 11 जनवरी को होने वाली है। फिलहाल इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत उदयपुर में हो चुकी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नूपुर और स्टेबिन की रॉयल शादी उदयपुर में 11 जनवरी को होने वाली है। फिलहाल इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत उदयपुर में हो चुकी है। फिलहाल नूपुर और स्टेबिन के हल्दी और संगीत फंक्शंस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें कृति सेनन जमकर नाचती नजर आ रही हैं। संगीत सेरेमनी में भी एक्ट्रेस ने लॉलीपॉप लागेलू पर खूब ठुमके लगाए।

कृति ने नूपुर और स्टेबिन संग डांस फ्लोर पर लगाई आग

नूपुर और स्टेबिन के हल्दी फंक्शन में कृति ने अपनी बहन और होने वाले जीजू संग जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीनों ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं और फंक्शन के हर पल को फुल एंजॉय करते दिख रहे हैं। अपनी हल्दी की रस्म के लिए, नूपुर ने येलो और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाइट कर्ल हेयर्स और मिनिमल जूलरी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं स्टेबिन ने येलो और व्हाइट कलर के कुर्ते में अपनी होने वाली दुल्हनियां संग ट्विंनिंग की थी। जबकि कृति ने अट्रैक्टिव येलो कलर का आउटफिट पहना था जिसमें उन्होंने कंट्रास्टिंग स्कार्फ के साथ बोहो टच एड किया था।

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के प्री वेडिंग फंक्शन में एक्टर वरुण शर्मा भी मौजूद थे। संगीत सेरेमनी के दौरान वरुण ने कृति संग भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर धमाकेदार डांस किया। वहीं डांस फ्लोर पर अपनी बहन के डांस को नूपुर अपने होने वाले दुल्हे मिया स्टेबिन संग खूब एंजॉय करती दिखीं।

यह भी पढ़े -एक फिल्म ने बदला चतुर रामलिंगम का करियर, टूटी-फूटी हिंदी की वजह से मिला पहला रोल


अपनी संगीत सेरेमनी में नूपुर सेनन ने अपने होने वाले दूल्हे स्टेबिन संग डांस फ्लोर पर खूब धमाच मचाया। इस दौरान जोड़ी जमकर ठुमके लगाती दिखी। दोनों ने गल्ला गुड़िया पर खूब डांस किया। एक और वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें कृति सेनन और उनकी मां परफॉर्म करती दिख रही हैं। इस दौरान कृति की मां काफी इमोशनल भी नजर आईं।

Created On :   10 Jan 2026 12:57 PM IST

Tags

Next Story