Advertisement Controversy: कृति सेनन के राखी वाले ऐड पर मचा बवाल, बढ़ते विवाद के बीच कंपनी ने हटाया विज्ञापन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रक्षाबंधन के मौके पर एक ज्वैलरी कंपनी का विज्ञापन चर्चा में आ गया है। इस ऐड में एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थीं। विज्ञापन में उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि कई लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी। कंगना रनौत समेत कुछ बड़ी हस्तियों ने भी इस ऐड पर नाराजगी जताई। अब इस पूरे विवाद के बाद कंपनी ने विज्ञापन को अपने सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।
GIVA removes its Raksha Bandhan ad featuring actress Kriti Sanon.GIVA -- "We have the highest regard and deep respect for Indian culture, traditions and festivals. As a brand, we have always believed in celebrating these joyous moments with the entire family and this time we… pic.twitter.com/eTWv4Ax0uR— ANI (@ANI) August 26, 2026
यह भी पढ़े -सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस
कंपनी ने ऐड हटाया
कृति सेनन इस रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन में सफेद रंग की ब्रालेट पहने दिखाई दी थीं। ऐड में वह एक भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधती नजर आईं। कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने 26 अगस्त को यह विज्ञापन यूट्यूब समेत दूसरे प्लेटफॉर्म से हटा दिया।
कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है। उसका मकसद परिवार के साथ खुशी के पल मनाना और पालतू जानवरों के लिए भी प्यार दिखाना था। कंपनी ने कहा कि अगर ऐड से किसी की भावनाएं दुखी हुई हैं तो यह उनकी मंशा नहीं थी।
राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कृति सेनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा थी कु महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।
कृति सेनन ने क्या कहा?
आपको बता दें कि, विवाद के बीच कृति सेनन ने भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को यह नहीं बताया जाना चाहिए कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। एक्ट्रेस का कहना था कि किसी भी त्योहार, परंपरा या रीति-रिवाज का कपड़ों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इस मामले में कपड़ों को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
Created On :   26 Aug 2026 12:02 PM IST








