मधु मंटेना ने इरा त्रिवेदी से की दूसरी शादी, रिसेप्शन में बॉलीवुड सलेब्स ने लगाए चार चांद, फोटो वीडियो वायरल

मधु मंटेना ने इरा त्रिवेदी से की दूसरी शादी, रिसेप्शन में बॉलीवुड सलेब्स ने लगाए चार चांद, फोटो वीडियो वायरल
  • फिल्म मेकर मधु मंटेना ने दूसरी बार की शादी
  • मुंबई में शादी की ग्रेंड पार्टी
  • बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर मधु मंटेना 11 जून, रविवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लेडी लव योग एक्सपर्ट और लेखिका इरा त्रिवेदी के साथ सात फेरे लिए हैं। पारंपरिक तरीके से शादी करने के बाद कल 12 जून को मुबई में कपल ने ग्रेंड शादी रिसेप्शन रखा था जिसमें बॉलीवुड के तमामा सलेब्स ने शिरकत की। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें अनिल कपूर, ऋतिक रोशन से लेकर अमिर खान पार्टी की सोभा बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं इरा त्रिवेदी ने शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं अब पूरी हो गई हूं।'

कपल ने इस खास दिन पर पारंपरिक कपड़े पहने थे। मधु ने मैचिंग पायजामा के साथ बेज रंग का कुर्ता पहना था, जबकि इरा गुलाबी कांजीवरम साड़ी में बेहद हसीन लग रही थीं। वायरल पिक्चर्स में जोड़ा गुलाबी और सफेद रंग के फूलों की माला का एक दूसरे को पहनाता नजर आ रहा है। बता दें कि, मधु मंटेना की पहली शादी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी। मधु और मसाबा वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, चार साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

शादी रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सलेब्स मौजूद रहे। ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी पार्टी में एक साथ पहुंचे। पार्टी में सबा आजाद ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर के सिंपल सूट के साथ चूड़ीदार पायजामा पहना हुआ था। वहीं ऋतिक व्हाइट शर्ट, ब्लैक ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट्स और फॉर्मल शूज पहने दिखाई दिए।

शादी रिसेप्शन में में कृति खरबंदा और पुलकित दोनों साथ में शानदार लुक में नजर आए। इस दौरान कृति वाइट कलर के प्लाजो टॉप में खूबसूरत नजर लगी।

पार्टी में जेनेलिया भी शानदार लुक में नजर आईं इस दौरान उन्हें ब्लू पेंट शूट में देखा गया।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वे ब्लू कोर्ट पेंट में हैंडसम लग रहे थे।

रिसेप्शन पार्टी में एक्टर राजकुमार राओ अपनी वाइफ पत्रलेखा के साथ पार्टी का हिस्सा बने। इस दैरान दोनो ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

पार्टी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत जैकी भगनानी के साथ पहुंची। इस दौरान कपल ने साथ में पैपराजी को पोज दिए।

शादी पार्टी में एक्ट्रेस सारा अली खान भी सिंपल लुक में नजर आईं। इस दौरान सारा ने लाइट पिंक कलर का आउटफिट केरी किया था।

एक्ट्रेल सोनाक्षी सिन्हा भी शादी पार्टी में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस रेड और वाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत नजर आईं।

पार्टी में अमिर खान शानदार लुक में नजर आएं वहीं साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ऋतिक रोशन से गले मिलते नजर आए।

पार्टी में सनी लियोन भी पूरी फैमली के साथ पार्टी में शानदार लुक में नजर आईं। वही आलाया फर्नीचरवाला भी ब्लैक साड़ी में बेहद सुंदर लगीं।

Created On :   12 Jun 2023 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story