एडवांस बुकिंग में फिल्म 'जवान' तोड़ेगी 'गदर 2' का रिकॉर्ड, दिल्ली-मुंबई में सुबह 6 बजे के शोज भी फुल! बिके इतने टिकट

एडवांस बुकिंग में फिल्म जवान तोड़ेगी गदर 2 का रिकॉर्ड, दिल्ली-मुंबई में सुबह 6 बजे के शोज भी फुल! बिके इतने टिकट
  • एडवांस बुकिंग में गदर 2 से आगे निकलेगी जवान
  • दिल्ली-मुंबई में सुबह 6 बजे के शोज भी हुए फुल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसको लेकर एक्साइटमेंट हर रोज लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। शाहरुख की भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसके चलते विदेशों में पहले से ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई थी। अब इंडिया में भी फिल्म की जबरदस्त बुकिंग जारी है। एडवांस बुकिंग के मामले में अब शाहरुख खान की जवान सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। देश में कई जगह लोकेशन पूरे भर चुके हैं जिसके बाद सुबह के शोज खोल दिए गए हैं। वहीं टिकट की डिमांड इतनी ज्यादा है कि,सुबह 6 बजे के शो की भी सारी टिकट बिक चुकी है।

गदर 2 को तोड़ेगी रिकॉर्ड

फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज हुआ था और उसके अगले दिन ही दिन 1 सितंबर को इंडिया में एडवांस बुकिंग ओपन हो गई थी। खबरों के अनुसार जवान के पहले दिन हिंदी में 6,75735 टिकट बिक चुके हैं। वहीं तमिल की बात करें तो 28,945, तेलुगू में 24010 और हिंदी आईमैक्स में 13268 टिकट बिक गए हैं। जिनका टोटल किया जाए तो 7.41 लाख टिकट बिक चुके हैं। इसका कलेक्शन काउंट किया जाए तो वह 21.14 करोड़ होता है इसका मतलब ये है कि ओपनिंग डे पर जवान की कमाई 21.14 करोड़ तो पक्की है। वहीं गदर 2 ने एडवांस बुकिंग से 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि जवान अब गदर 2 से आगे निकल चुकी है। आपको बता दें शाहरुख खान की जवान 24 घंटे में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है। जवान के 24 घंटे के अंदर ही 2 लाख टिकट बिक गए थे।

दिल्ली-मुंबई में सुबह 6 बजे के शोज भी फुल!

लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज देखने लायक है। पहले ही दिन की बुकिंग के बाद कई थिएटर्स में फिल्म के शोज भरने शुरू हो गए और डिमांड को देखते हुए कई जगह 'जवान' के लिए सुबह 6 बजे के शोज भी खोल दिए गए। थिएटर्स के मॉर्निंग शोज भी ऑलमोस्ट भर चुके हैं। दिल्ली के द्वारका इलाके के एक थिएटर में सुबह 6 बजे के शो में गिनती की टिकटें बची हैं। जबकि मुंबई के आइकॉनिक थिएटर गेती में तड़के 6 बजे का शो फुल होने की कगार पर है।

प्रीव्यू और ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल

पहले प्रिव्यू और अब ट्रेलर देखकर यह बात साफ हो गई है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर से यह साफ पता नहीं चल पा रहा है कि फिल्म में शाहरुख पॉजिटिव कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं या निगेटिव। 2 मिनट 45 सेकेंड के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स और पाउरफुल डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं। ये डायलॉग्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड भी हो रहे हैं। शाहरुख का अलग अंदाज भी फिल्म में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। एक्शन सीन्स के अलावा किंग खान पर्दे पर साउथ की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली नयनतारा संग रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे। ट्रेलर को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है।

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया गया है।

Created On :   5 Sep 2023 5:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story