गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस ने केआरके को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, सलमान खान पर लगाया बड़ा आरोप, PM और गृह मंत्री से लगाई मदद की गुहार, ट्वीट किया डिलीट

मुंबई पुलिस ने केआरके को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, सलमान खान पर लगाया बड़ा आरोप, PM और गृह मंत्री से लगाई मदद की गुहार, ट्वीट किया डिलीट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर, फिल्म मेकर और समीक्षक कमाल राशिद खान को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद केआरके ने इस बात की जानकारी सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। दरअसल, साल 2016 में उन पर एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। कोर्ट के आदेश के खिलाफ नया साल मनाने के लिए केआरके दुबई जा रहे थे। जिसके चलते एयरपोर्ट पर ही उनकी गिरफ्तारी हो गई। अपने ट्वीट में गिरफ्तारी की सूचना देने के साथ-साथ उन्होंने अपने जान पर भी खतरा बताया। इसके अलावा केआरके ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर भी कई आरोप लगाए।

जान को खतरा

कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर अपने जान को खतरा बताया है। ट्वीट में कमाल ने बताया कि वह एक साल से मुंबई में हैं और कोर्ट के दिए गए डेट्स पर अदालत में हाजिर होते हैं। वह नया साल सेलिब्रेट करने के लिए दुबई जा रहे थे और मुंबई पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस के मुताबिक वह साल 2016 के एक केस में वह वॉन्टेड हैं।

ट्वीट में केआरके ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर भी आरोप लगाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सलमान खान का कहना है कि टाईगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। केआरके ने पुलिस कस्टडी में खुद के जान को खतरा बताते हुए कहा कि अगर मैं किसी भी हाल में पुलिस स्टेशन या जेल के अंदर मर जाता हूं तो आप सबको पता होना चाहिए कि यह कत्ल है और मेरी मौत का जिम्मेदार कौन है? केआरके ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी, गृह मंत्री सहित कई न्यूज चैनल्स को टैग किया है।



विवादों से है पुराना नाता

केआरके का विवादों से पुराना और गहरा नाता है। उन्हें फेमस सेलिब्रिटिज खास तौर पर बॉलीवुड सेलेब्स पर अक्सर विवादित टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है। अपने एक्स अकाउंट पर वह अक्सर कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स करते रहते हैं। जिसके चलते उन पर कई पुलिस केस दर्ज हो चुके हैं। इसी साल मार्च में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने 2021 में उन्हें ट्विटर पर ड्रग एडिक्ट कहे जाने को लेकर मानहानि का केस दर्ज कराया था। साल 2022 में उन्हें दो बार गिरफ्तार किया गया था। इरफान खान, ऋषि कपूर और विक्रम भट्ट भी कमाल के खिलाफ केस दर्ज करवा चुके हैं।

Created On :   25 Dec 2023 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story