मिस वर्ल्ड 2025: फिनाले में गंगा से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी गुप्ता, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो और डिटेल

फिनाले में गंगा से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी गुप्ता, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो और डिटेल
  • फिनाले में गंगा से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी गुप्ता
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो और डिटेल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है। 7 मई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आज 31 मई को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। मिस वर्ल्ड पेजेंट का मचअवेटेड ग्रैंड फिनाले शनिवार शाम को हैदराबाद के हाईटेक्स (HITEX) प्रदर्शनी केंद्र में होने जा रहा है। भारत में, इस इवेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव द्वारा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 72वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले से पहले मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता का गाउन चर्चा में आ गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नंदिनी गुप्ता ने ग्रैंड फिनाले के लिए डिजाइन किए गए गाउन के बारे में खास बातें बताई हैं।

गंगा नदी का प्रतीक है नंदिनी गुप्ता का गाउन

72वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए नंदिनी गुप्ता का गाउन वियतनामी फैशन डिजाइनर ट्रूयेन द्वारा डिजाइन किया गया है। नंदिनी का यह गाउन गंगा नदी का प्रतीक है। भारत में गंगा सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि यह लोगों की आस्था से जुड़ी है। लोग इसकी पूजा करते हैं। गंगा नदी भारत की आध्यात्मिक जीवन रेखा है।

नंदिनी ने बताई डिटेल्स

सोशल मीडिया पोस्ट में नंदिनी गुप्ता ने बताया 'गाउन का यह डिजाइन पानी और प्रकाश की खूबसूरती को श्रद्धांजलि देता है। गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि स्वर्ग और धरती के बीच पवित्र रिश्ते का एक दिव्य अवतार है। डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रूयेन ने दो हमेशा गतिशील, हमेशा बदलती शक्तियों, पानी और प्रकाश को मिलाया है। पूरे गाउन में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पोस्ट में गाउन की तारीफ में लिखा है 'सुबह की धुंध की तरह नाजुक पारदर्शी कपड़ों से तैयार किए गए इस गाउन में बहने वाली लहर जैसे पैटर्न हैं। ये पैटर्न शरीर को सुंदरता के साथ आकार देते हैं, जिससे पानी के सहज रूप से बहने का एहसास होता है।' हांलकि नंदिनी गुप्ता ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने भारतीय डिजाइनरों के बजाय ट्रूयेन से क्यों गाउन डिजाइन कराया है?

Created On :   31 May 2025 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story