65th Filmfare: 'गली ब्वॉय' का जलवा, बेस्‍ट फ‍िल्‍म समेत जीते 10 अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

65th Amazon Filmfare Awards 2020 live updates
65th Filmfare: 'गली ब्वॉय' का जलवा, बेस्‍ट फ‍िल्‍म समेत जीते 10 अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
65th Filmfare: 'गली ब्वॉय' का जलवा, बेस्‍ट फ‍िल्‍म समेत जीते 10 अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। शनिवार रात गुवाहाटी में आयोजित हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में "गली ब्वॉय" का दबदबा रहा। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म सहित कुल 11 अवॉर्ड्स हासिल किए। यह पहला मौका है, जब यह अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई से बाहर आयोजित की गई। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में हुई इस सेरेमनी को विक्की कौशल और करन जौहर ने होस्ट किया।

अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

कैटेगरी विनर रिमार्क
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) रणवीर सिंह गली ब्वॉय
बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल) आलिया भट्ट गली ब्वॉय
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) आयुष्मान खुराना आर्टिकल 15
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल) तापसी पन्नू और भूमि पेडणेकर सांड की आंख
बेस्ट डायरेक्टर जोया अख्तर गली ब्वॉय
क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म सोनचिड़िया और आर्टिकल 15  
बेस्ट फिल्म गली ब्वॉय  
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी गली ब्वॉय
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अमृता सुभाष गली ब्वॉय
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर आदित्य धर उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट डेब्यू एक्टर अभिमन्यु दासानी मर्द को दर्द नहीं होता
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2
बेस्ट प्लैकबैक सिंगर (मेल) अरिजीत सिंह

कलंक नहीं (कलंक)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल) शिल्पा राव घुंघरू (वॉर)
बेस्ट डायलॉग्स विजय मौर्य गली ब्वॉय
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी अनुभव सिन्हा, गौरव सोंलंकी आर्टिकल 15 
बेस्ट स्क्रीनप्ले  रीमा कागती और जोया अख्तर  गली ब्वॉय
बेस्ट लिरिक्स डिवाइन और अंकुर तिवारी अपना टाइम आएगा (गल्ली ब्वॉय)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम  गली ब्वॉय और कबीर सिंह गली ब्वॉय: अंकुर तिवारी और जोया अख्तर
कबीर सिंह : मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, संचेत-परम्परा और अखिल सचदेव
बेस्ट वीएफएक्स शेरी भरदा एंड विशाल आनंद वॉर
बेस्ट एक्शन पॉल जेनिंग्स, ओह सी यंग, परवेज शेख और फ्रैंज स्पिलहौस वॉर
बेस्ट कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा घर मोरे परदेसिया (कलंक)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जय ओजा गली ब्वॉय
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव गली ब्वॉय
बेस्ट एडिटिंग शिवकुमार वी पणिक्कर उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट साउंड डिजाइन बिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामल उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सुजैन कैपलन मेर्वांजी वॉर
बेस्ट कॉस्टयूम दिव्या गंभीर, निधि गंभीर सोनचिड़िया
लाइफटाइम अचीवमेंट रमेश सिप्पी  
बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म) सारा हाशमी बेबाक
बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म) राजेश शर्मा टिंडे
बेस्ट एक्शन (शॉर्ट फिल्म) शाजिया इकबाल बेबाक
बेस्ट नॉन फिक्शन (शॉर्ट फिल्म) अनंत नारायण महादेवन विलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड
पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म) रोहित बापू काम्बले देशी
एक्सीलेंस इन सिनेमा गोविंदा  
स्पेशल अवॉर्ड मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड फैशन में 30 साल के योगदान के लिए

अवॉर्ड्स नाइट में सितारों का लगा जमघट
65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मुख्य इवेंट के लिए मुंबई से लगभग सभी बड़े सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके थे। इनमें अक्षय कुमार, करन जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्‌ट, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूररणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप प्रमुख हैं।

 

Created On :   15 Feb 2020 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story