विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 90 लाख फॉलोअर
By - IANS News |17 Aug 2020 12:00 PM GMT
विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 90 लाख फॉलोअर
मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 90 लाख फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है।
अभिनेता ने इस सूचना को साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, परिवार बढ़ रहा है। 90 लाख।
अभिनेता को आखिरी बार भानु प्रताप सिंह निर्देशित फिल्म भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप में देखा गया था। वह शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आएंगे।
एवाईवी/एसएसए
Created On :   17 Aug 2020 12:00 PM GMT
Next Story