फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आलिया, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे, नई पोस्ट से हुआ खुलासा

Aaliyah is going to tie the knot with long time boyfriend Shane
फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आलिया, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे, नई पोस्ट से हुआ खुलासा
आलिया की शादी फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आलिया, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे, नई पोस्ट से हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आप भी सोच रहे होंगे की आलिया की तो शादी हो चुकी है फिर वो वापस से कैसे शादी करने जा रही हैं? चलिए आपकी एक्साईटमेंट को शांत करते हैं और बताते हैं कि हम किस आलिया की बात कर रहे हैं।

इन दिनो बॉलीवुड के गलियारो में चर्चा हैं कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आलिया पिछले 2 साल से अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों समय समय पर अपनी क्लोज फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

दोनों जल्द करने जा रहे हैं शादी 
आलिया कश्यप और शेन पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनो अपनी लवी डवी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी रिलेशन की दूसरे एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया। दोनों ने कुछ रोमांटिक तस्वीरों को प्यार भरे कैप्शन के साथ पोस्ट भी की शेन ने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा मेरी डियर एंजल को दूसरी सालगिरह मुबारक हो, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पार्टनर मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जिस दिन में आपको आपकी उंगली पर रिंग पहना सकूं। कैप्शन देख फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

शेन की पोस्ट के बाद आलिया ने भी उनके लिए एक रोमेंटिक पोस्ट करते हुए लिखा- मेरी लाईफ के बेस्ट 2 साल जो मैने आपके साथ अब तक बिताए है, माय बेस्ट फ्रेंड, माय सोलमेट। इसके बाद अटकले और तेज हो गई कि दोनो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन
खबर सुनकर फैंस काफी एक्साईटेड नजर आ रहे हैं और दोनो को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनो की इंडियन वेडिंग का इंतजार हमसे नहीं करा जा रहा । एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप मुझे अपनी शादी में इनवाइट करें। एक यूजर ने लिखते हुए कहा, हैप्पी एनिवर्सरी क्यूटिज। आपको बता दें कि शेन और आलिया की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। आलिया अक्सर शेन के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

Created On :   17 Jun 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story