सेल्फी लेने के दौरान एक्टर रणबीर कपूर ने अपने ही फैन्स का फैंका फोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Actor Ranbir Kapoor threw a fans phone while taking a selfie! Viral video people speak and become their fan
सेल्फी लेने के दौरान एक्टर रणबीर कपूर ने अपने ही फैन्स का फैंका फोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
मनोरंजन सेल्फी लेने के दौरान एक्टर रणबीर कपूर ने अपने ही फैन्स का फैंका फोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

डिजिटल डेस्क मुंबई। इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर एक बेहतर एक्टर है और उनके करोड़ों फैंस है। वे जहां भी जाते हैं फैंस की भीड़ लग जाती है। और कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तत्पर रहते हैं। और रणबीर बड़े ही प्यार से अपने फैंस को ट्रीट करते हैं। लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने गुस्से में सेल्फी लेते हुए अपने ही  एक फैन का मोबाइल  छीनकर फैंक दिया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे है। रणबीर के कुछ फैंस ने फैंस की , तो कुछ फैंस ने खुद रणबीर की खिंचाई कर डाली।   जिसके बाद अभिनेता अचानक चर्चा में आ गए। लोग उन पर काफी भड़के हुए है और कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

 

वायरल भयानी ने शेयर किया वीडियो
वायरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस रील को शेयर किया गया है। जिसमें एक फैन रणबीर के साथ सेल्फी लेता है। रणबीर भी बड़ी खुशी-खुशी पोज देते नजर आते हैं। इसके बाद यूजर दोबारा से सेल्फी लेता है। इसके बाद रणबीर फैन के हाथ से उसका मोबाइल लेते हैं और पीछे की तरफ फेंक देते हैं। इस दौरान रणबीर के चेहरे पर गुस्सा दिखाई देता है। लोग इस वायरल वीडियो को देख कर हैरान हैं और अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं। 

क्या है वीडियो की सच्चाई?
बता दें कि, अब तक इस वीडियों की सच्चाई सामने नही आई है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि,यह एक एड का वीडियो है। अभी इसका अगला पार्ट आना बाकी है। वहीं कुछ यूजर्स वीडियों देखकर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि, 'और बने इनके फैन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद रणबीर एक बढ़िया फोन दिलाना चाहते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा भी क्या हो गया आखिर?' कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि 'रणबीर परेशान हो गए होंगे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।'

इस फिल्म में आने वाले हैं नजर
रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस  श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म रोमेंटिक ड्रामा से भरपूर है। फिल्म का मजेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म को होली के समय 8 मार्च 2023 को रिलीज किया जाएगा। 
 

Created On :   27 Jan 2023 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story