अस्पताल में भर्ती हैं सर्वगुण संपन्न एक्टर जैन इमाम, हुआ डेंगू

Actor Zain Imam Is Admitted In Hospital Due To Dengue
अस्पताल में भर्ती हैं सर्वगुण संपन्न एक्टर जैन इमाम, हुआ डेंगू
अस्पताल में भर्ती हैं सर्वगुण संपन्न एक्टर जैन इमाम, हुआ डेंगू

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में कबीर का किरदार निभाने वाले एक्टर जैन इमाम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, जैन को डेंगू हो गया है। जिसके चलते वह अस्पताल में एडमिट हैं। इस बात की जानकारी ने एक्टर ने खुद दी। इमाम ने बताया कि शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

जैन इमाम ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उन्हें मच्छर ने काट लिया था। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब होने लगी। उसी रात तेज बुखार की वजह से उन्हें अस्पताल में ए​डमिट होना पड़ा। एक्टर ने बताया कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। क्योंकि डेंगू में उनकी हालत बहुत वीक हो गई है। 

जैन ने बताया कि वे शो की शूटिंग खत्म कर अपने घर दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा। हालांकि उनके घर वाले उनकी हालत के बारे में जानकर मुम्बई आ गए। 

Created On :   8 Sep 2019 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story