अभिनेत्री नयनतारा मना रही अपना 38वां जन्मदिन, शादी से पहले कई अफयर्स को लेकर रहीं सुर्खियों में

Actress Nayantara is celebrating her 38th birthday
अभिनेत्री नयनतारा मना रही अपना 38वां जन्मदिन, शादी से पहले कई अफयर्स को लेकर रहीं सुर्खियों में
नयनतारा बर्थडे अभिनेत्री नयनतारा मना रही अपना 38वां जन्मदिन, शादी से पहले कई अफयर्स को लेकर रहीं सुर्खियों में

डिजिटल डेस्क मुंबई। साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नयनतारा साउथ की सबसे सफल और खुबसूरत अभिनेत्री हैं। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 में बंगलौर कर्नाटक में हुआ था। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। 9 साल तक फिल्म डायरेक्टर विग्नेश सीवन को डेट करने के बाद इसी साल 9 जून 2022 को उन्होंने विग्नेश के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के चार महीने बाद एक्ट्रेस अपने दो जुड़वा बच्चों की मां भी बन गई हैं। वे साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु भाषा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें साउथनेत्रिकन्न’, ‘कोलमावु कोकिला’, ‘दरबार’, ‘लव एक्शन ड्रामा’, ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’, ‘बिगिल’, और ‘इमैका नोदिएगल’ जैसी तमाम फिल्मों शामिल हैं। नयनतारा अपनी शानदार एक्टिंग और काम के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं। तो आईये जानते है उनसे जुड़े कुछ बड़े स्टार्स के बारे में-

Nayanthara-Vignesh Shivan Wedding Photos- एक दूजे के हुए नयनतारा और विग्नेश  शिवन, शादी के मंडप से सामने आईं ये प्यारी तस्वीरें

अभिनेता सिंबू  के साथ जुड़ा था नाम
सबसे पहले एक्ट्रेस का नाम अभिनेता सिंबू के साथ जुड़ा था। नयनतारा और सिंबू के बीच साथ में काम करने के दौरान नजदीकियां बड़ी थी। हालांकि दोनों का रिश्ता सिर्फ कुछ महीने ही चला और इनका ब्रेकअप हो गया था। नयनतारा और सिंबू की कुछ रोमांटिक और इंटीमेट तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीरों के वायरल होने के बाद नयनतारा काफी तनाव में आ गई थीं। इसके बाद बात बिगड़ती गई और दोनों का रिश्ता टूट गया।  

नयनतारा की जब सिंबू के साथ इंटीमेट होते फोटो हुई थी लीक

प्रभुदेवा के साथ जुड़ा था नाम 
इसके बाद साल 2008 में नयनतारा के रिलेशनशिप की चर्चा तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही जब वो साउथ के सुपरस्टार डांसर प्रभु देवा को डेट कर रही थीं। ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों ने साल 2009 में चोरी छिपे शादी भी कर ली हैं। यहां तक कि नयनतारा ने प्रभुदेवा के नाम का टैटू भी अपने शरीर में बनवाया था। प्रभु देवा शादीशुदा होते हुए भी नयनतारा के साथ लिवइन रिलेशन में रहते थे। प्रभुदेवा की बीवी ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में उनके खिलाफ पीटिशन भी फाइल कर दी थी। इस पीटिशन में नयनतारा के साथ लिवइन में रह रहे प्रभुदेवा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई थी। इसके बाद साल 2012 में नयनतारा ने खुद अपने और प्रभु देवा के ब्रेकअप की जानकारी दी थी। 

नयनतारा के चक्‍कर में उजड़ गई थी प्रभुदेवा की गृहस्‍थी, अब एक्‍ट्रेस  इन्‍हें कर रही हैं डेट

प्रभुदेवा की वजह से नही किया था इस फिल्म में डांस
नयनतारा ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने शाहरुख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं बल्कि प्रभु देवा की वजह से फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। वहीं नयनतारा इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया है। नयनतारा की गिनती साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। 

विग्नेश से पहले इनके लिए नयनतारा का धड़का था दिल, शादीशुदा मर्द के साथ भी  लड़ा चुकी हैं इश्क

Created On :   18 Nov 2022 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story